प्रहलाद पटेल एवं संपत्तिया उईके को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
भोपाल :- मध्य प्रदेश में आज सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में मोहल मंत्री मंडल शामिल हुये विधायकों को शपथ दिलाई । मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में कुल 28 विधायको ने मंत्रिपद की शपथ ली । इनमें 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री शामिल हुये ।
सांसदी छोड़ विधायकी का चुनाव लडऩे वालों का क्या हाल
मध्य प्रदेश के इस नए मंत्रिमंडल में सांसद होते हुए भी विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली रीति पाठक को जगह नहीं दी गई है। बीजेपी ने सांसद होते हुए भी विधायकी का चुनाव लडऩे के लिए 7 दिग्गजों को चुनावी रण में उतारा था । इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह चुनाव हार गए थे. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया है. ऐसे में बाकी के चार में से तीन सांसदों को बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है ।
कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने बनाया मंत्री
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर आने वाले प्रह्लाद पटेल को मध्य प्रदेश में मंत्री बनाया है । उन्ही के साथ राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को भी बीजेपी ने मंत्री बनाया है. ये दोनों भी सांसद होते हुए पार्टी के निर्देश पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते थे. वहीं इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है ।विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है ।सरकार बदली लेकिन तारीख नहीं... 2018 में क्रिसमस के दिन ही कमलनाथ कैबिनेट के मंत्रियों ने भी ली थी शपथमध्य प्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामकैबिनेट मंत्री1 -कैलाश विजयवर्गीय 2- प्रह्लाद पटेल 3-विजय शाह4-नारायण सिंह कुशवाहा5-एदल सिंह कसाना 6-राकेश सिंह7-प्रदुम्न सिंह तोमर8 तुलसी सिलावट9-करण सिंह वर्मा 10-संपतिया उईके11-उदय प्रताप सिंह12-निर्मला भूरिया13-विश्वास सारंग14-गोविंद सिंह राजपूत15-इंदर सिंह परमार16-नागर सिंह चौहान17-चैतन्य कश्यप18-राकेश शुक्लाराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )19-कृष्णा गौर20-धर्मेंद्र लोधी 21-दिलीप जायसवाल 22-गौतम टेटवाल23- लेखन पटेल 24- नारायण पवारराज्यमंत्री-25--राधा सिंह26-प्रतिमा बागरी27-दिलीप अहिरवार28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल