स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सायकल आँन का भव्य आयोजन 03 फरवरी को
पत्रकार वार्ता आयोजित में दी विस्तृत जानकारी
सिवनी यशो:- आगामी 03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये सायकल आँन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसकी व्यापक तैयारियाँ की गयी है । पिछले आठ वर्षो से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग से सराहना के साथ सहयोग प्राप्त होता है । इस वर्ष के सफल आयोजन के लिये समिति के द्वारा दस हजार पंजीयन किये जाने का लक्ष्य है नौ हजार के लगभग प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है, आयोजन स्थल पर 03 फरवरी को पंजीयन की सुविधा रहेगी शहर सुंदर स्वच्छ और स्वस्थ्य रहे इस व्यापक संदेश के लिये आयोजित हो रहे सायकल आँन को समाज के हर वर्ग का व्यापक सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है । इस आशय की बात सायकल आँन आयोजन समिति के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने होटल बाहुबली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की । आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष कपिल पांडे, जनक तिवारी, शिव सनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, संजय शर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, मोनू मिश्रा, विनय सराफ, नरेश गोस्वामी, आनंद शर्मा, प्रवेश बाबू भालोटिया, मुनिया टांक, मनोज नामदेव सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
सरहना और सहयोग मिल रहा है
सायकल आँन समिति संंरक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन आयोजन समिति के संरक्षक सहित समिति के सदस्यगणों के बेहतर सहयोग से सायकल आँन कार्र्यक्रम की सफलता के लिये व्यापक प्रचार प्रसार और कार्यक्रम की आवश्यकताओं के लिये जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियों से कई दौर की चर्चा हुई है प्रशासन ने सायकल आँन कार्यक्रम के पिछले परिणाम की सराहना करते हुये कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुये कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिये सहयोग का भाव प्रगट किया है ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी सामाजिक क्षेत्र से सहयोग प्राप्त होना है जिसमें स्वल्पाहार सांई सेवा समिति के प्रवेश बाबू भालोटिया के द्वारा कराया जा रहा है । सायकल आँन रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को विस्किट चाकलेट वितरित की जायेगी जो राहुल किराना, दुर्गा किराना, साई किराना, अग्रवाला किराना,गोयल कम्प्युटर एवं पुरूषोत्तम अग्रवाल की ओर से प्रदान की जायेगी । सायकल आँन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गौतम डिजिटल द्वारा किया जायेगा ।