Tue, 20 Oct 2026 | 03:20:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

भाजपा ने जो विकास किये उसकी कांग्रेस से कल्पना नहीं की जा सकती - मुनमुन

भाजपा ने जो विकास किये उसकी कांग्रेस से कल्पना नहीं की जा सकती - मुनमुन
शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने नगर के अनेक वार्डों मे किया सघन जनसंपर्क

  सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, कृषि, अधोसंरचना के जितने अधिक कार्य भाजपा सरकार में हुये कांग्रेस ने कभी नहीं कराये, सिवनी नगर को सुंदर और व्यवस्थित करने के लिये मैने अपनी सरकार के माध्यम से बहुत काम कराये है। कोरोना जैसी महामारी के समय भाजपा के देवतुल्य कार्यकत्र्ताओं के साथ मानव जीवन को बचाने का जो ईश्वरीय कार्य किया गया है उसकी कांग्रेस से कभी कल्पना नहीं की जा सकती है । उक्ताशय के विचार सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी नगर मंडल के अध्यक्ष द्वय संजय सोनी तथा अभिषेक दुबे सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सिवनी नगर के अनेक वार्डो में सघंन जनसंपर्क के दौरान कही । सिवनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज नगर के दुर्गा चौक स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चन के साथ जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया। श्री राय ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता और पदाधिकारियों ने वैश्विक संकट कोरोना के समय मानव जीवन की रक्षा के लिये कार्य किया वह उनके समर्पण का जीता जागता उदाहरण रहा है और मैने इनके समर्पण भाव को देखकर अपने आप को तन मन धन से झौंक दिया था। श्री राय ने कहा कि सिवनी नगर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिये मैने संकल्प लिया है और सिवनी नगर के लिये मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। सुंदर सड़के, नगर की स्वच्छता के लिये संसाधन, पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है। नगर के तालाबो को सुंदर बनाने के साथ ही इन्हें पवित्र और रमणिक स्थल बनाये जाने के प्रयास तेजी से चल रहे है। सुंदर गार्डन तैयार करने की विस्तृत योजना है। श्री दिनेश राय मुनमन ने कहा कि मेडिकल कालेज बनकर तैयार है आने वाले समय में कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, नगर यातायात दबाव को कम करने के लिये एम आर -1 एम आर -2 के प्रस्ताव तैयार है । श्री राय ने कहा कि नगर को व्यवस्थित करने के साथ ही अगले चरण में नगर को प्रदेश में स्वच्छ जिला बनाने का हमारा संकल्प रहेगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर के सुभाष वार्ड,सुनारी मोहल्ला जगन्नाथ मंदिर, शहीद वार्ड, अभिषेक कॉलोनी, आधुनिक कॉलोनी, विवेकानंद वार्ड, आज़ाद वार्ड, संजय वार्ड,अशोक वार्ड मे जनसंपर्क कर बुजुर्गो, माताओं एवं बहनों से आशीर्वाद आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा जगह-जगह युवाओं द्वारा फूलमालाओं, शाल श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं बड़ी संख्या मे आमजन उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष