Wed, 21 Oct 2026 | 05:37:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

गुरू पूर्णिमा के महापर्व को श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया

गुरू पूर्णिमा के महापर्व को श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया
शेयर करें:

 संपूण समाज के कल्याण में अपनी विद्या का सदुपयोग करें - पंडित जानकी बल्लभ मिश्रा

सिवनी यशो:- गुरू पुर्णिमा के अवसर पर गुरू भक्तों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से अपने गुरू का पूजन किया । गुरू पूजन के लिये अनेक गुरू भक्तों ने अपने गुरू चरणों में उपस्थित होगर पूजन किया तो अनेक स्थानों पर गुरू पूजन के लिये भक्तों ने सामुहिक आयोजन किये और गुरू पूजन के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी संपन्न किये गये । सिवनी नगर में संचालित गीता परिवार वैदिक संस्थान के शिष्यों ने अंबिका कालोनी में पंडित जानकी बल्लभ मिश्रा के निवास में पहुँचकर गुरू पूर्णिमा के महापर्व को मनाया वैदिक संस्थान के शिष्यों ने गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त कर गुरू का आर्शीवचन प्राप्त किया । पंडित जानकी बल्लभ मिश्रा ने उपस्थित अपने शिष्यों को आर्शीवचन देते हुये कहा कि इस संस्थान में आकर आप सभी ने जो कुछ भी सीखा है, संस्कार प्राप्त किये है वह संपूर्ण समाज के कल्याण की कामना से सिखाया गया है इसका उपयोग समाज को सुख प्रदान करने लिये किया जाये । मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यहाँ के संपर्क में आने वाले सभी छोटे बड़े बालक पवित्र कार्यो में संलग्न है हमारे द्वारा मनुष्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है अनेक दुर्गुणी व्यक्ति भी यहाँ आकर सदमार्ग पर लग गये यही मेरी सबसे बड़ी साधना है और मै अपने आप पर ईश्वर की सबसे बड़ी कृपा मानता हूँ । पंडित जानकी बल्लभ मिश्रा ने कहा कि सिवनी जिले की भूमि पवित्र भूमि है यहाँ भगवान शंकर की कृपा है पूज्य ब्रम्हलीन जगतगुरू शंकराचार्य की जन्म स्थली है इतनी पवित्र भूमि पर के दर्शन सौभग्य से प्राप्त होते है आप लोगों ने यहाँ जन्म लिया है । इस माटी का कर्ज चुकाने के लिये अपने जीवन में अच्छे कार्यो में लगायें, अपने आचरण, व्यवहार, कर्म से दूसरों को सुख पहुँचाएँ । यही मेरी गुरू दक्षिणा है । पंडित मिश्रा ने कहा कि गीता एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जिसका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिये समाज में बहुत से व्यक्ति इसके अध्ययन की रूचि रखते है ऐसे रूचिकर व्यक्तियों की मदद करें और जितना संभव हो पवित्र भगवद गीता को समझें और समझाएं । आयोजित गुरूपूजन के अवसर पर सैकड़ो शिष्य उपस्थित रहे । जिन्होंने वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया । जिला ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में,श्रद्धा- भक्ति पूर्वक गुरुपूर्णिमा आयोजन सआनंद संपन्न हुआ सिवनी यशो:- सिवनी 3 जुलाई 2023,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ,ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार श्रद्धा भक्ति पूर्वक गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया! ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के शुभ हस्ते प्राण- प्रतिष्ठित ,श्री माता राजराजेश्वरी एवं श्री परशुराम भगवान के सिद्ध मंदिर में, आचार्य पं.सोनू महाराज एवं मंदिर पुजारी शिवम तिवारी के आचार्यत्व में श्री माता एवं परशुराम जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया ! पश्चात गुरु पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर प्रात: स्मरणीय परम पूज्य आध्यात्मिक गुरुजनों, का ध्यान करके उनका पूजन वंदन कर, समस्त गुरु भक्त श्रद्धालुओं की ओर से गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई! इस अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष- पं.ओमप्रकाश तिवारी एवं पंडित सोनू महाराज ने गुरु की महिमा तथा गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डाला। इस पुनीत अवसर पर उपस्थित नर-नारियों ने संगीतमय भजन-कीर्तन किया! ब्राह्मण समाज की ओर से, समस्त सनातनधर्मी गुरु-भक्तोंकीसुख-समृद्धिकल्याण हेतु मंगल कामना की गयी । इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों में गुरू पूर्णिमा में आम जनों ने श्रद्धा भक्ति के साथ गुरू पूजन किया और आयोजन किये गये । गायत्री परिवार ने सिवनी एवं केवलारी में गुरू पूजन के आयोजन किये गये

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष