Mon, 19 Oct 2026 | 10:08:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

अक्षत कलश का स्वागत, श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है दर्शन

अक्षत कलश का स्वागत, श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है दर्शन
शेयर करें:

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अनेक आयोजन एवं 22 जनवरी को देश भर में सनातनी मनायेंगे दिवाली

  सिवनी यशो:- अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में रामलला की 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को सिवनी में महा उत्सव के रूप में मनाने के तहत पिछले दिनों चित्रकूट से अक्षत कलश (पीले चावल) सिवनी जिले में पहुंचने पर सर्व सनातन समाज ने भव्य स्वागत किया। अक्षत कलश सिवनी जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचा दिये गये है । सिवनी नगरीय क्षेत्र में अक्षत कलश को वार्डो के मंदिरों में दर्शनार्थ रखे जा रहा है नगर के मठ मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों के लिये सर्व प्रथम अक्षत कलशों को रखा गया जहाँ बड़ी संख्या में सनातन धर्मियों ने श्रद्धा के साथ दर्शन किया इसके पश्चात दुर्गा चौक स्थित मंदिर में क्षेत्र फिर ललमटिया क्षेत्र में दर्शन रखा गया । अक्षत कलश का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की जयघोष के साथ स्वागत किया जा रहा है । राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए अक्षत पात्र का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जिन मंदिरों अक्षत कलश पहँुच रहे है वहाँ अक्षत कलश का श्रद्धा पूर्वक दर्शन करने के साथ धार्मिक आयोजन हो रहे है । आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की आयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खबर से सभी सनातन धर्मियों में भारी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी भी सनातन धर्मियों को अक्षत कलश लेकर आये रामजन्म भूमि के न्यासियों द्वारा दर्शनार्थियों को प्रदान की जा रही है । राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को 16 जनवरी से 22 जनवरी तक उत्साह के साथ मनाया जायेगा । जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को जिले के सभी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा । 17 जनवरी को महाआरती, 18 जनवारी को भजन सत्संग, 19 जनवरी को शक्ति उपासना के तहत दुर्गा चालीस का पाठ, 20 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ, 21 प्रभात फेरी राम नाम की धुन के साथ निकाली जायेगी । देश के ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी को सभी मंदिरों में प्रोजेक्टर के माध्यम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखना और धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे । इसी दिन पूरे जिले में दीपावली जैसा माहौल बनाया जायेगा । राम मंदिर न्यास समिति के अह्वान पर हर घर में 11 घी के दीपक जलाकर भगवान श्रीराम की सपरिवार स्तुति आरती की जाये एवं आतिशबाजी होना चाहिये ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष