Wed, 21 Oct 2026 | 05:51:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन... मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन... मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय
शेयर करें:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय परिवार के घर पहुंचे, गोदड़ी पर बैठकर किया भोजन

भोपाल/थांदला (झाबुआ) यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के थांदला प्रवास के दौरान जनजातीय समुदाय के श्री बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर आत्मीयता और सादगी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ समय बिताया, सदस्यों से संवाद किया, जनजातीय बहनों से रक्षाबंधन के पूर्व राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर अपनेपन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थांदला पहुंचे थे। [caption id="attachment_49487" align="alignnone" width="300"]थांदला में जनजातीय परिवार के घर गोदड़ी पर बैठकर भोजन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय परिवार के आंगन में गोदड़ी पर बैठकर पत्तल-दोने में दाल-चावल का भोजन किया और परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया।[/caption] मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के प्रभारी मंत्री विजय शाह, विधायक श्रीमती निर्मला भूरिया तथा सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने परिवार के बीच बैठकर पारंपरिक भोजन ग्रहण किया और जनजातीय संस्कृति का सम्मान किया।

गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में किया भोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय सामान्य जन की तरह गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। मिट्टी और गारे से बने पारंपरिक घर के आंगन में परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में भोजन करते हुए उन्होंने जनजातीय जीवनशैली की सादगी और संस्कृति की सराहना की। परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार पारंपरिक जनजातीय व्यंजन प्रेमपूर्वक परोसे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उड़द की दाल और पानिया का स्वाद लिया तथा भोजन की प्रशंसा करते हुए परिवार के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

जनजातीय बहनों ने बांधी राखी

सावन माह में रक्षाबंधन से पहले जनजातीय समुदाय की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लाड़ली बहनों और बच्चों से की आत्मीय बातचीत

मुख्यमंत्री ने परिवार की लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मी बेटियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक परिवार की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने नन्हे शिवांश को गोद में लेकर दुलार किया, जिससे परिवार के सदस्य भावुक हो उठे।

जनजातीय समाज की परंपराओं को बताया अमूल्य धरोहर

भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से चर्चा कर उनकी आजीविका, शिक्षा, बच्चों के भविष्य और शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं और जीवन-मूल्य मध्यप्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं तथा राज्य सरकार उनके सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

पीएम आवास मिलने के बाद भी नहीं छोड़ा पुश्तैनी मिट्टी का घर

परिवार प्रमुख श्री बसंत सिंह बामनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का मकान मिल चुका है, लेकिन परिवार आज भी अपने पुराने मिट्टी और गारे से बने पुश्तैनी घर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घर केवल एक मकान नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों की स्मृतियों, परंपराओं और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। मिट्टी के घर का प्राकृतिक वातावरण आज भी उन्हें आत्मीय सुकून और अपनापन प्रदान करता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे मध्यप्रदेश शासन की संबल योजना के हितग्राही भी हैं। यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे, प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, स्व-सहायता समूहों को बांटे 300 करोड़ एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब किसानों से 25% नहीं, 60% तक होगी मूंग की MSP पर खरीदी गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, शिक्षा के नए युग का किया शुभारंभ https://www.youtube.com/live/9hbHfvXnV4o?si=nUI658mSV2Uv-tXh

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष