राष्ट्रीय विशेषज्ञयों की दो दिवसीय कार्यशाला में हुआ गहन विचार विमर्श
Seoni 09 March 2025 सिवनी यशो:- वन्य जीवों की निंरतंर बढ़ती संख्या और इनका कुशल प्रबंधन बड़ी चिंता का विषय बन रहा है । वन्य प्राणियों की सुरक्षा और मानव जीवन पर इसका विपरीत प्रभाव वन विशेषज्ञों के साथ सरकारों की चिंता का विषय बन रहा है विशेषकर मध्यप्रदेश में वन्य जीवों का प्रबंधन एक चुनौती बन रही है जिसके कुशल प्रबंधन के लिये मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की पिछले दिनों संपन्न बैठक मे निर्देश दिया था कि मध्यप्रदेश मे ंकुशल वन्य जीव प्रबंधन के कारण बाघ, तेंदुओं एवं अन्य वन्य प्राणियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और आज मध्यप्रदेश देश का टाइगर स्टेट, लेपर्डस्टेट, वल्चरस्टेट, वुल्फ स्टेट एवं घडिय़ाल स्टेट है किन्तु यह भी सत्य है कि वन्य प्राणियों की बढ़ती संख्या प्रबंधकीय चुनौतियों को पैदाकर रही है। भविष्य में इनकी संख्या बढऩे के कारण चुनौतियां भी बढ़ेंगी। अत: भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिये देश भर के विशेष विशेषज्ञों को बुला कर भविष्य की इन चुनौतियोंसे निपटने की रणनीति बनानी होगी। इस हेतु प्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारियों की देश के वन्य जीव विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन दो दिवसीय राष्ट्रीय वन्य जीव कार्यशालाÓÓमध्यप्रदेश के भविष्य के वन्य जीव प्रबंध हेतु रणनीतिÓÓके द्वितीय दिवस पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के खवासा स्थित पर्यटन सुविधा केन्द्र के कांफेंश हॉल, रेंज ऑफिस कर्माझिरी हॉल, रेंज ऑफिस खवासा बफर के हॉल, एवं क्वॉरेन्टीन सेंटर एवं वन्य जीव अस्पताल के हॉल में चार समूहों यथा:- भू-परिदृश्य प्रबंध, वन्य जीव आवास प्रबंध मानव-वन्य जीव द्वंद एवं समुदाय उक्त चारों समूहों में चारों विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।