श्री कुलस्ते के इस प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पालसिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवीसिंह बघेल सहित मंडलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे ।
श्री कुलस्ते ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने चार सौ पार का नारा दिया है और यह नारा मोदी सरकार के कार्यो तथा कार्यकत्र्ताओं पर अटूट विश्वास की ताकत पर दिया गया है । कार्यकत्र्ता पूरी क्षमता से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कराने के लिये जुट जाये और भाजपा के चार सौ पार के संकल्प को पूरा करें ।
ओला प्रभावित किसानों के खेतों में पहुँचे कुलस्ते
श्री कुलस्ते ने आज अपने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सबसे पहले क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से चर्चा की और प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी नुकसानी के संबंध में वे प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव से शुक्रवार को मंडला आगमन पर चर्चा करेंगे और आग्रह करेंगे कि किसानों का किसी प्रकार का अहित न हो । श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश की सरकार बहुत ही संवेदनशील सरकार है किसानों को उनके सर्वे के लिये प्रशासनिक अमले को निर्देशित कर चुकी है तथा खेतो में सर्वे का काम भी हो रहा है ।