हादसे की वजह
लैंडिंग के समय विमान का संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ। विमान रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का था जिसे पायलट द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उड़ाया जा रहा था। गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया ।
हादसे के बाद की कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद कंपनी के अधिकारियों ने पलटे हुए विमान को तिरपाल से ढक दिया और हादसे को छुपाने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, मौके पर कोई भी बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं था। विमान में सिर्फ ट्रेनी पायलट ही था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया।एविएशन ट्रेनिंग सेंटर पर सवाल
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी और हादसे की बात छुपाने की कोशिश ने एविएशन ट्रेनिंग सेंटर की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ।