Wed, 21 Oct 2026 | 07:41:18 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान
शेयर करें:
*''स्वच्छता ही सेवा अभियान'' की संकल्प सिद्धि के श्रमदान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।* शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व सगठनों ने की अपनी सहभागिता, नगर निगम के पांच सफाई कर्मियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
जबलपुर 1 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''स्वच्छता ही सेवा अभियान'' के अंतर्गत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती के मदन महल किला परिसर में आज प्रात: 10 बजे सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ के साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में भागादारी की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता संकल्प की सामूहिक शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान ''एक तारीख, एक घंटा, एक साथ'' स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मदन महल किला पहुंचकर स्वच्छता श्रमदान का कार्य किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल गांधी जयंती के एक दिन पहले नूतन तरीके से स्वच्छता अभियान की अपील करते हैं। इस साल विशेष स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान की अपील की गई थी. संस्कारधानी जबलपुर में रानी दुर्गावती एक महान क्रांतिकारी वीरांगना रही हैं और 5 अक्टूबर को गौड़ साम्राज्य की रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती भी है लिहाजा रानी दुर्गावती के किला मदन महल से बेहतर स्वच्छता के लिए स्थान नहीं हो सकता था इसलिए रानी दुर्गावती की शहादत को युवाओं तक पहुंचाने के लिए उनके किले पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। श्री पटेल ने कहा कि चार दिन बाद 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जंयती शताब्दी वर्ष है. वीरांगना रानी दुगावर्ती को उनकी 500वीं जयंती पर इससे बेहतर श्रद्धांजलि नहीं हो सकती है।

*स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की ब्रांड एंबेसडर आराध्या ने भी किया श्रमदान*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर स्वच्छता सेवा सप्ताह के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की ब्रांड एंबेसडर आराध्या तिवारी ने मदन महल के किले पर स्वच्छता सफाई अभियान में श्रमदान कर सहयोग दिया। इस अवसर पर आराध्या के आयु वर्ग के अनेक बच्चों ने अपनी सहभागिता दी।

*नगर निगम के पांच सफाई कर्मियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित*

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहयोगी नगर निगम जबलपुर के पांच सफाई कर्मियों का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सम्मान किया। साथ ही स्वंय हाथों में झाड़ू थामकर उनके साथ सामूहिक तौर पर झाड़ू लगाकर परिसर की साफ सफाई की।

*मदन महल में पौधा रोपकर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश*

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने न केवल मदन महल किला परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता की. अपितु श्री पटैल ने नगर निगम के सहयोग से मदन महल किला परिसर में पौधे रोपित कर शहर के नागरिकों से संस्कारधानी को हरा भरा रखने व पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ इंदिरा गांधी राष्टीय कला केंद्र के न्यासी सदस्य आलोक जैन, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, पार्षद राजकुमार पटेल, पार्षद सुनीलपुरी गोस्वामी, पार्षद अंजना मनीष अग्रहरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, भारतीय किसान संघ से राघवेंद्र सिंह पटेल, वॉक एंड क्लीन परिवार से अरविंद दुबे, सुभाष भाटिया, रामनिवास गौतम, ममलेष शर्मा, अजित सिंह, संजय लोधी, योगेष राठौर, अंजनी सोनकर, जनजातीय गौड़ संगठन, मणिनागेंद्र फाउंडेशन, नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान, आशियाना संस्कार समिति, सहयोग युवा समिति, जन अभियान परिषद, नगर निगम, पुरातत्व विभाग, जिला प्रशासन आदि अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष