Tue, 20 Oct 2026 | 09:21:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

वक्फ की जमीन के सत्यापन के आदेश, सिवनी की जमीनों का भी होगा सत्यापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 30, 2025 05:51 pm / Post views : 405

वक्फ की जमीन के सत्यापन के आदेश, सिवनी की जमीनों का भी होगा सत्यापन
शेयर करें:

सिवनी वक्फ की जमीनों के पाँच दिन में भौतिक सत्यापन की संभावना जिला वक्फ बोर्ड की लापरवाही से वक्फ की जमीनों का सत्यापन अटका पड़ा है

  Seoni 30 January 2025
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति के बेजा दुरूपयोग को रोकने के लिये सख्त हो गयी है । इसे लेकर नया कानून बनाने की तैयारी साफ दिख रही है। वक्फ बिल में बदलावों को संसद की संयुक्त समिति जेपीसी ने सोमवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली में 26 दिसंबर को हुई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले के सभी कलेक्टरों, संभाग के कमिश्नरों दिए है जिसमे 5 दिन के अंदर पूरी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी।
सिवनी यशो :- वक्फ की बेशकीमती संपत्तियाँ से अवैध कब्जों मकड़जाल  में फंसी हुई हैं। इन पर बहुमंजिला भवन बना दिए गए। कब्जे के बाद करोड़ों की जमीनों के दस्तावेजों में हेराफेरी कर कौडिय़ों के भाव बेच दी गईं। बता दें कि सिवनी में वक्फ की 372 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात कही जा रही है । वक्फ की उक्त संपत्ति का उल्लेख मध्यप्रदेश के सरकारी दस्तावेज के रूप में माना जाने वाला राजपत्र भी इस संपत्ति का उल्लेख कर चुका है । जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 1983 के राजपत्र में इस इसका प्रकाशन किया गया है । बताते है कि वक्फ की यह संपत्ति 320 एकड़ डुंगरिया में 27.3 एकड़ जमीन बिठली में एवं 27.5 एकड़ जमीन ज्यारत में है । वक्फ की इस प्रकार की उल्लेखित संपत्ति पर बलात कब्जा हो चुका है । सरकार के आदेश के बाद इन वक्फ संपत्तियों के सर्वे की कार्रवाई की गयी थी जिसकी सर्वे रिपोर्ट में भी इस संपत्ति का उल्लेख है । केन्द्र सरकार ने वक्फ की जमीनों के सत्यापन के आदेश जारी किये है । केन्द्र सरकार के आदेश के आलोक में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा हर जिलों के वक्फ अध्यक्षों को इस आशय के पत्र जारी किये गये है कि वक्फ की जमीनों का सत्यापन कराएँ । जानकारी के अनुसार सिवनी जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों की लापरवाही के चलते वक्फ की बेशकीमती जमीने सत्यापित नहीं हो सकी है और राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं है । यहाँ बता दे कि सामान्य प्रशासन के सचिव द्वारा भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में कई बार पत्र जारी कर वक्फ की जमीनों के सत्यापन के लिये कहा गया है परंतु उक्त जमीनों का सत्यापन और राजस्व रिकर्ड में दर्ज नहीं होने से जमीनो पर कब्जे हो रहे है और इसकी अनेक शिकायते भी की जा रही है । सिवनी जिले में वक्फ की ज्यरत दरगाह की जमीनों के संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया है और उक्त जमीनों के सत्यापन के लिये भी लिखा गया है परंतु जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों की लापरवाही से रिकार्ड दुरूस्त नहीं किये गये है । [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2025/01/wakf.pdf"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2025/01/wakf2.pdf"]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष