Wed, 21 Oct 2026 | 06:14:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने के लिये संकल्पित भाव से हमें जुटना है - प्रेम तिवारी 

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने के लिये संकल्पित भाव से हमें जुटना है - प्रेम तिवारी 
शेयर करें:

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी साकोली विधानसभा में प्रभारी के रूप में कार्यकत्र्ताओं से कर रहे है सतत संपर्क 

साकोली यशो:- आज देश जिस गति से विकास की राह में तेजी से अग्रसर है उसमें राज्य सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें विकास की इस गति और सशक्त भारत के सपनों को पूरा करने में के लिए  महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। सशक्त बूथ ही हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा अत: सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सघन जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की रीति-नीतियों के साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दें।
उक्ताशय की बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन द्वारा महाराष्ट्र के साकोली विधानसभा के में चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त प्रेम तिवारी द्वारा साकोली के विभिन्न तालुकाओं में कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में कही गई। श्री तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आज विश्व की सबसे सशक्त सरकारों में शामिल है जिसने देश का गौरव और मान बढ़ाने का काम किया है। साथ ही हमारी विरासत, हमारी परंपराओं, हमारी संस्कृति, और हमारी धरोहरों को भी संरक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री तिवारी ने कहा कि, कश्मीर से धारा 370 हटाने का मामला हो या राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना हो, तीन तलाक की कुप्रथा रोकना हो अथवा नागरिक कानून लागू करना हो ऐसे साहसिक निर्णय सिर्फ भाजपा की केंद्र सरकार ही लेने में सक्षम है।

हमारी प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रभाव है आम जनता में 

श्री तिवारी ने कहा कि,हमारी प्रदेश और केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना, छात्राओं को शिक्षा एवं आर्थिक सहायता के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं।वहीं केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर में नल से जल जैसी योजनाओं के साथ ही मध्यम वर्ग को विकास की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए भी योजनाएं चलाई गई है। इन योजनाओं का लोगों में व्यापक प्रभाव है। हमें ऐसे लोगों से संपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी सक्रियता, लगन और निष्ठा के साथ जुटना है।

हर बूथ में जीत सुनिश्चित करना है 

श्री तिवारी ने कहा कि, हमारी सरकार का मानना है कि किसान सशक्त होगा तो देश विकसित होगा। सरकार ने किसानों के हितों की चिंता की है और उसके अनुरूप अनेकों योजनाओं का लाभ किसान भाईयों तक पहुंचा है। देसी गायों के संवर्धन के लिए भी हमारी प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य माता घोषित करते हुए उनके लिए ?50 प्रतिदिन की राशि सहायता स्वरूप देने का निर्णय लिया है। श्री तिवारी ने कहा कि, महाराष्ट्र  चुनाव  को  दृष्टिगत  रखते  हुये  केंद्रीय नेतृत्व  ने वरिष्ठ नेताओं  को  अलग  अलग  विधानसभा  की  जिम्मेवारी  सोपी है इसी कड़ी मे मुझे भंडारा जिले की साकोली विधानसभा जिम्मेदारी मिली है और मुझे आप सबके बीच में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । इस विधानसभा के सभी बूथों परं बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिये हर कार्यकत्र्ता को संकल्पित होकर कार्य करना है हमने बूथ जीता तो चुनाव में जीत सुनिश्चित है । 
उल्लेखनीय है कि, साकोली विधानसभा मे पडने वाले तीनो तालुका लाखनी, लखनपुर और साकोली मे शक्ति केंद्र  की बैठक  लेकर महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है इन बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ही  
भंडारा जिलाध्यक्ष  प्रकाश भाई, पूर्व  विधायक  डॉक्टर हेमकृष्ण कापगते, पूर्व विधायक वाडा काशीवार, सहित वरिष्ठ स्थानीय नेतागण भी भाजपा गठबंधन की विजय का मार्ग सुनिश्चित करने के लिए जुटे हुए हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष