Mon, 19 Oct 2026 | 08:32:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

मुख्यमंत्री होगा कौन अभी तय नहीं

मुख्यमंत्री होगा कौन अभी तय नहीं
शेयर करें:
सिवनी यशो:-मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा तीनों राज्यों में नए चेहरे को सीएम के रूप में मौका देगी। वहीं, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की स्थिति मजबूत बताई जा रही है,इसी बीच, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीते सभी सांसदों से इस्तीफा ले लिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित हो गए थे। कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए चुनाव जीतने के कुछ ही दिनों में नए सीएम का नाम घोषित कर दिया था। हालांकि, बीजेपी इस मामले में कांग्रेस से पीछे रह गई है। ऐसे में तीनों राज्यों को नया सीएम मिलने में कम से कम 4-5 दिन का समय लग जाएगा। कैसे, ये आपको बताते हैं।

संसदीय दल की बैठक में लगेगी सीएम के नाम पर मुहर?

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। ये पर्यवेक्षक राज्यों की राजधानी पहुंचेंगे और वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राय मशविरा करेंगे। फिर विधायक दल की बैठक होगी उसमें नेता चुना जाएगा। राज्यों के नेताओं और विधायकों से फीडबैक मिलने के बाद बीजेपी आलाकमान को इसकी जानकारी दी जाएगी। आलाकमान की ओर से सीएम पद के लिए किसी एक विधायक के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। बीजेपी आलाकमान से हरी झंडी के बाद सीएम का शपथग्रहण समारोह होगा। साफ है कि इस प्रक्रिया में चार से पांच दिनों का समय लगना तय है। मुख्यमंत्री का चेहरा जानने के लिये तीनों प्रदेशों की जनता बड़ी उत्सुक है परंतु भाजपा का नेतृत्व कह रहा है कि जरा इंतजार का मजा लीजिएँ

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें