Thu, 22 Oct 2026 | 10:43:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रबंधन पर कार्यशाला, राष्ट्रीय विशेषज्ञ होंगे शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 05, 2025 08:15 pm / Post views : 317

पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रबंधन पर कार्यशाला, राष्ट्रीय विशेषज्ञ होंगे शामिल
शेयर करें:

वन्यजीव प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 07 एवं 08 मार्च को

Seoni 05 March 2025 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 27 वीं बैठक में दिये गये निर्देश के पालन में मध्यप्रदेश में वन्यजीव प्रबंधन के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने हेतु राज्य स्तरीय 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत खवासा में दिनांक 07 एवं 08 मार्च 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक सहित समस्त प्रधान एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, वन्यजीव बाहुल्य वन वृतों के मुख्य वन संरक्षक, वनमण्डल अधिकारी, मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्य जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि के मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, वैज्ञानिक, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी, एन.टी.सी.ए. के पदाधिकारी, एन.जी.ओ. के पदाधिकारी, टाइगर रिजर्व के फील्ड बॉयोलॉजिस्ट सहित 80 से अधिक अधिकारियों के उपस्थित रहकर भविष्य में मध्यप्रदेश में वन्यजीव प्रबंधन हेतु गहन विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की जावेगी। उपसंचालक पेंच टाईगर रिजर्व जानकारी देते हुये बताया गया है कि वर्तमान परिदृश्य में वन्यजीव प्रबंधन के विभिन्न आयाम जैसे मानव-वन्यजीव द्वन्द की परिस्थितियां, समुदायों को साथ में लेकर वन्यजीव प्रबंधन, भौगोलिक परिदृश्य के आधार पर पर्यावास प्रबंधन, कॉरीडोर की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य के लिए प्रबंधन योजना आदि जैसे विषयों पर विषय विशेषज्ञ 02 दिवसीय कार्यशाला के दौरान चर्चा कर रणनीति तैयार करेंगे। पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन होना एवं राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों का पेंच टाइगर रिजर्व आकर कार्यशाला में भाग लेना अत्यंत गौरवमयी क्षण होगा। पेंच टाईगर रिजर्व के उपसंचालक ने आशा व्यक्त की है कि कार्यशाला के दौरान तैयार की गई रणनीति से भविष्य में वन्यजीव प्रबंधन को नई दिशा प्राप्त होगी एवं मध्यप्रदेश वन्यजीव प्रबंधन में और अधिक उत्कृष्ट रूप से कार्य कर सकेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष