Wed, 21 Oct 2026 | 10:09:40 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

रेल्वे स्टेशन में लिफ्ट एवं एस्केलेटर सहित विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी 

रेल्वे स्टेशन में लिफ्ट एवं एस्केलेटर सहित विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी 
शेयर करें:

  मंडल के 15 चिन्हित स्टेशनों में कुल 29 लिफ्ट एवं 14 एस्कलेटर का प्रावधान

छिंदवाड़ा यशो:-  रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाप्रदान करने हेतु स्टेशनों पर उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल, जरूरी सुविधाओं में खान-पान, पीने का
पानी, एटीएम, इंटरनेट, वॉशरूम, कवर शेड, स्टैंडर्ड साइनेज, स्टेशनों को ग्रीन स्टेशन का रूप देते हुए प्राकृतिक रौशनीऔर वेंटिलेशन का प्रावधान,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाएं आदि कार्य प्रगति पर है । स्थानीयकला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस से यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ-साथ रोजगार बढऩे की व्यापक संभावना विकसित होगी जिसका लाभ स्थानीय लोगोंको मिलेगा। मंडल के अंतर्गत वर्तमान में कुल 29 लिफ्ट (कामठी-2,भंडारारोड-2, तुमसररोड-2, गोंदिया-4,वडसा-2, चांदाफोर्ट-2, छिंदवाडा-3, डोंगरगढ़-4, सिवनी-3, नैनपुर-3, मंडलाफोर्ट-2) तथा 14 एस्कलेटर (गोंदिया-4, राजनांदगांव-4, चांदाफोर्ट-4, डोंगरगढ़-2) का किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगजनों कीआसान आवाजाही, प्लेटफार्मों तक सुगम पहुंच और आवाजाही में आसानी के लिए इस योजना के अंतर्गत लिफ्ट एवं एस्केलेटर प्रदान किए जा रहे है और इन कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तहत लगभग 223 करोड़ की लागत से कुल 15 रेलवे स्टेशनों (गोंदिया,वडसा,चांदाफोर्ट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, कामठी, भंडारा रोड, तुमसर रोड, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, बालाघाट, नैनपुर, मंडलाफोर्ट, सिवनी, आमगाँव व छिंदवाड़ा) पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा के साथ स्टेशनों का कायाकल्प की तैयारी जारी है।
यात्रियों की मांग तथा आकांक्षा के दृष्टिगत भारतीय रेल निरंतर ही बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील रही है। विकास के इस कार्य के साथ साथ रेल के अवसंरचना विकास का कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री सुविधा तथा रेल विकास अवसंरचना का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बढ़ती रेल कनेक्टिविटी स्थानीय लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास में काफी लाभ देने वाली है ।यात्री सुविधाओं एवं बढ़ते यातायात मांग के लिए इन विकास कार्यों का होना अत्यंत आवश्यक है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य  जारी रहेंगे, जिसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक स्टेशनों पर जारी पुनर्विकास के कार्य हैं ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष