मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का भाजपा को समर्थन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र

सिवनी यशो:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की है । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एड. संदीप तिवारी ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे को समर्थन के संबंध में पत्र सौंपते हुये बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनडीए का सहयोगी दल है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केन्द्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रभुल्ल भाई पटेल के निर्देशानुसार समस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ता पूरे मध्यप्रदेश सहित बालाघाट एवं मंडला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये तन मन लगाकर कार्य करें । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने समर्थन का पत्र सौंपते हुये बताया कि वह प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में इस आशय का पत्र भाजपा जिलाध्यक्षों को सौंप चुके है। भाजपा जिलाध्यक्ष को भी उन्होंने पत्र सौंपा इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री संजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!