भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सिवनी का बढ़ा सम्मान, डॉ. ढालसिंह बिसेन बने स्थायी आमंत्रित सदस्य
पूर्व सांसद नीता पटेरिया और वैभव पवार को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी, जिला प्रभारी सुजीत जैन भी कार्यसमिति का हिस्सा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सिवनी का सम्मान, नीता पटेरिया, सुजीत जैन व वैभव पवार शामिल
Seoni 23 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में सिवनी जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।
जारी सूची में पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन को प्रदेश कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही भाजपा के कटनी जिला प्रभारी सुजीत जैन को भी जिला प्रभारी होने के नाते प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है। प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश: 15 अगस्त पर जनता के सामने होगा विकास का ‘सोशल ऑडिट’
इसके अतिरिक्त सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति का हिस्सा रहेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति में सिवनी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. ढालसिंह बिसेन के राजनीतिक अनुभव, श्रीमती नीता पटेरिया के संगठनात्मक कौशल तथा वैभव पवार की युवा नेतृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा।
यह भी पढ़े :- योगमय हुआ सिवनी का फुटबॉल स्टेडियम, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर उमड़ा जनसैलाब
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रदेश कार्यसमिति में सिवनी जिले की प्रभावी भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा जिले की राजनीतिक भूमिका प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी।
आगामी सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं चुनावी रणनीतियों के क्रियान्वयन में नवगठित कार्यसमिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
भाजपा नेतृत्व द्वारा घोषित इस नई कार्यसमिति को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे प्रदेश में पार्टी के जनाधार को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

सिवनी जिले के दो वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा तथा जिले की राजनीतिक भागीदारी भी और मजबूत होगी।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित नई कार्यसमिति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियानों तथा चुनावी रणनीति के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
https://mp.bjp.org/hi/paradaesa-kaarayasamaitai





One Comment