WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

विकास को नागरिकों की आवश्यकताओं से जोड़ने पर रहेगा फोकस – कलेक्टर

नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

 स्वास्थ्य और शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता

Seoni 13 April 2026
सिवनी यशो:- जिले के विकास को नागरिकों की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। इस दिशा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है। उक्त विचार नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा कलेक्टर सभागार में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक में व्यक्त किए गए।

सिवनी कलेक्टर नेहा मीना मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती हुईं
कलेक्टर नेहा मीना ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनका सीधा प्रभाव नागरिकों के जीवन स्तर पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में विशेष फोकस रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

समन्वित विकास की दिशा में प्रयास

उन्होंने कहा कि जिले की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप समन्वित एवं संतुलित विकास के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

मीडिया को बताया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

कलेक्टर श्रीमती मीना ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि मीडिया जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते हुए रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान भी संभव हो सकेगा।

विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास, नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर अपने सुझाव साझा किए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!