मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधानसभा के नए मंडल अध्यक्षों ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं में हर्ष

नए मंडल अध्यक्षों ने वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया

Seoni 11 August 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा गत दिवस बहुप्रतिक्षित सिवनी विधानसभा के पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।

इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी।

भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।

संगठनात्मक कार्य की कुशलता हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची

  • सिवनी नगर दक्षिण मंडल: अभिषेक दुबे (पुनः अध्यक्ष)

  • उत्तर मंडल: युवराज सिंह (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष)

  • करकोटी मंडल: रामजी चंद्रवंशी (पुनः अध्यक्ष)

  • बंडोल मंडल: जयदीप सिंह ठाकुर

  • बीजादेवरी मंडल: शंकरलाल उट्टी

इन पाँचों मंडलों में लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा थी। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दीं।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रैली और स्वागत जलसों से दूर रहते हुए, प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

मंडल अध्यक्षों ने मठ मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुँचकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया ।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और आशीर्वाद

घोषणा के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!