प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी यात्रा को भाजपा ने बताया युग परिवर्तनकारी
Seoni 20 June 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिण मंडल, सिवनी द्वारा आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” देश के परिवर्तन, पुनर्निर्माण और वैश्विक प्रतिष्ठा की एक प्रेरणादायी कथा बन गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में यह सभा आयोजित की गई।
कार्यकर्ता ही शक्ति, जनसेवा ही “धर्म”: मीना बिसेन
सभा की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि, “मोदी सरकार का हर निर्णय राष्ट्रहित और जनसेवा से प्रेरित है।” उन्होंने बताया कि अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है – चाहे वह जनधन योजना हो या उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या हर घर जल मिशन, सबका उद्देश्य आम जन तक सरकार की पहुंच सुनिश्चित करना रहा है।
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकतार्: प्रेम तिवारी
कार्यक्रम प्रभारी प्रेम तिवारी ने कहा कि, “मोदी जी के नेतृत्व में न केवल भारत की साख बढ़ी है, बल्कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।”
युवा संकल्प लें, योग अपनाएं: युवराज रहंगडाले
भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री युवराज रहंगडाले ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की चर्चा करते हुए कहा कि, “योग भारत की सांस्कृतिक देन है, इसे मोदी सरकार ने वैश्विक पहचान दिलाई है। अब यह हम सबका दायित्व है कि इसे हर घर तक पहुंचाएं।”
नगर दक्षिण मंडल है संकल्पबद्ध: अभिषेक दुबे
नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, “आगामी उपचुनाव सुभाष वार्ड में हम मोदी सरकार की विकास योजनाओं के आधार पर ऐतिहासिक विजय दर्ज करें। यह सिर्फ चुनाव नहीं, यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अगला कदम है।”
जनकल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भरता की गाथा
सभा में वक्ताओं ने मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, और गति शक्ति योजना जैसी पहलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत आज जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है और वैश्विक मंचों पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा जिला), आनंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष, संजीव मिश्रा एवं श्रीमती निर्मला ठाकुर जिला मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत सिंह बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं श्रीमती पार्वती जंघेला, अन्य वरिष्ठ कार्यकता सुरेश भांगरे, गोपाल पवमे, रमेश तिवारी सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं की गरिमामय उपस्थिती रही कार्यक्रम का संचालन पार्षद एवं उपाध्यक्ष राजेश (राजू) यादव ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया। अंत में नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।



