WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नया वक्फ कानून देश और समाज के व्यापक हित में – सनवर पटेल

वक्फ संपत्ति पर कुछ ताकतवरों का अवैध कब्जा,गरीब मुसलमानों के साथ होते रहा अन्याय, नये कानून से गरीब मुसलमानो का होगा भला

भोपाल 06 अप्रैल 2025
भोपाल यशो:- केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ नये वक्फ कानून से मुस्लिम समाज का बड़ा तबका खुश है जबकि वह लोग दुखी है जिन्होंने वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और उस संपत्ति से अपने निजी स्वार्थ सिद्ध कर रहे है और उस संपत्ति की आय से आलीशान जिंदगी जी रहे है और धर्मार्थ प्रदान की गयी जमीनों से मोटी आय प्राप्त करने वाले तत्वों ने धर्म के नाम पर भोले भाले लोगों को भड़काकर वक्फ संशोधन का विरोध प्रारंभ कराया जबकि हकीकत जानने वाले मुसलमान वक्फ संशोधन कानून का व्यापक समर्थन कर रहे है ।

यहाँ बता देंं कि मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड के अधीन जो संपत्तियां दर्ज हैं। उन संपत्तियों से प्राप्त होने वाली आय से गरीब मुसलमानों की बड़ी मदद की जा सकती थी वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल का कहना है कि इन सभी संपत्तियों से कम से कम 100 करोड़ रुपए सालाना आय होना चाहिए परंतु दो करोड़ रूपये भी नहीं आ रहे है ।

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल कहना है कि यही कारण है कि अभी पैसा जन कल्याण के काम में खर्च नहीं हो पाता। अब नए बिल के लागू होने के बाद राशि आएगी तो जनकल्याण के लिए खर्च की जा सकेगी। सनवर ने आरोप लगाए कि वक्फ की संपत्तियों का अवैध उपयोग भी हो रहा है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश भर में वक्फ की संपत्तियों को लेकर कई जगहों पर शिकायतें हुईं। जिसमें न्यायालय के साथ सरकार के दफ्तर भी शामिल हैं। वक्फ बिल पेश हुआ तो विपक्ष ने डराने का काम किया। जेपीसी ने देश भर में घूमकर सुझाव मांगे। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। जिसमें दो करोड़ से अधिक सुझाव प्राप्त हुये है ।

बिल समाज और देश हित में है

पटेल ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल देश और समाज के व्यापक हित में है। इससे जरूरतमंद मुसलमानों को लाभ होगा। चंद ताकतवर मुसलमान लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करके बैठे थे, वे इसका विरोध कर रहे हैं। अब असली जरूरत मंद मुसलमानों के हित में इन संपत्तियों से होने वाली आय को खर्च किया जा सकेगा।

संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है और वे वक्फ कानून में संशोधन से घबराये हुये है । इन संपत्तियों की जांच होगी और इसका सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सनवर पटेल ने पिछले दिवस भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, पैनलिस्ट शिवम शुक्ला एवं श्री अजय सिंह यादव उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!