मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन के निवास पहुंची नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 21 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के बारापत्थर स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन के निवास पर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगेरूवा गौरव बिसेन का आगमन हुआ जहां सुजीत जैन एवं उनके परिवार द्वारा श्रीमती मीना बिसेन का आत्मीय स्वागत कर शाल श्रीफल एवं मिष्ठान खिलाकर किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई एवं संगठन के कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया निवास पर संगठनात्मक चर्चा की गई ।
उल्लेखनीय की सुजीत जैन के जिला अध्यक्ष कार्यकाल में श्रीमती मीना बिसेन भाजपा उपाध्यक्ष थी एवं इनका कार्यकाल अत्यंत ही अच्छा रहा श्रीमती मीना बिसेन द्वारा भी सुजीत जैन को शाल श्रीफल एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया



