सिवनी विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
सिवनी यशो:- सिवनी नगर मे निषादराज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आभार व्यक्त किया गया है। सिवनी नगर पालिका परिषद को यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) मे राज्य शासन की घोषणा अंतर्गत निषादराज सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की राशि की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा विभागीय अधिकारियों को योजनांतर्गत स्वीकृत कार्य की शीघ्र तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कर निविदा आमंत्रित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये है। जिसके लिए विधायक श्री राय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। तथा सकल मांझी समाज को बधाईयां दी है। ज्ञात होवे कि विगत माह सिवनी मे जनदर्शन कार्यक्रम मे पधारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक श्री राय द्वारा पार्टी जनों के साथ मांझी समाज के बुजुर्ग व्यक्ति के घर ले जाया गया था। इस दौरान सामाजिक जनों द्वारा निषाद राज सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने हेतु मांग की गयी थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सहमति दी थी। इसके उपरांत सिवनी मे निषाद राज सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने के लिए निकाय को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे।





