देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

अब कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और 06 बार के विधायक रावत भी भाजपा में ?

 

भोपाल :- मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत ही असफल हो रही है जहाँ कांग्रेस का कार्यकत्र्ता निराशा में डूबा हुआ है वहीं कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है । कांग्रेस के सैकड़ो स्थापित नेता अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो रहे तो वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी भी भाजपा के गुणगान करते हुये अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो चुके है ।
सोमवार को जहां इंदौर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अचानक अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस को चारोंखाने चित्त कर दिया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और 6 बार के विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे है और उनकी बीजेपी जाने की अटकलों के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उन्हें मनाने के लिये पिछले दिनों लंबे समय तक फोन पर बात कर चुके है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि श्री रावत कांग्रेस में ही बने रहेंगे परंतु सूत्र बता रहे है कि उनकी बीजेपी में किसी समय ज्वाइनिंग हो सकती है । और कांग्रेस को बड़ा झटका फिर मिल सकता है। रामनिवास रावत के बीजेपी ज्वाइन करने के संकेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दे चुके है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को शिवपुरी जिले के विजयपुर में होने वाली मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सभा में कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!