बालाघाटमध्यप्रदेशहेल्थ

अब महीनों तक कार्ड आने का इंतजार खत्म, फोन पर कानूनी मार्गदर्शन भी नि:शुल्क

नगरपालिका बालाघाट में आयुष्मान कार्ड का नि:शुल्क प्रिंट मिलेगा

Balaghat December 10, 2025

बालाघाट यशो:- नगरपालिका बालाघाट क्षेत्र के आयुष्मान भारत योजना के वरिष्ठ हितग्राहियों को अब आयुष्मान कार्ड का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नगरपालिका के आयुष्मान सेवा केंद्र पर पहले से बने हुए आयुष्मान कार्ड का पेपर प्रिंट अब पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेवा केंद्र प्रभारी के अनुसार, आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड का प्रिंट मिलना आसान हो गया है,

जिससे उपचार के समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

विशेष रूप से वृद्धजन और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए तुरंत कार्ड की प्रति प्राप्त कर सकेंगे।

निजी अस्पतालों की सूची भी हिंदी में उपलब्ध

नगरपालिका के आयुष्मान सेवा केंद्र में आयुष्मान योजना से पंजीकृत बालाघाट,

गोंदिया, नागपुर सहित अन्य निजी अस्पतालों की सूची हिंदी में उपलब्ध रहती है।

इसके साथ ही कार्ड के माध्यम से किए गए उपचार की उपयोगित राशि और शेष राशि की जानकारी भी नि:शुल्क दी जाती है।

इससे लाभार्थियों में फैली भ्रांतियों पर रोक लग रही है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय-सारिणी

वरिष्ठ नागरिक कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपना

  • आधार कार्ड

  • लिंक मोबाइल नंबर
    साथ लाकर आयुष्मान कार्ड का नि:शुल्क प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।

नगरपालिका द्वारा यह नि:शुल्क सुविधा 31 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगी।

https://consumer.ftc.gov/consumer-alerts/2024/08/hang-unwanted-calls-about-loans

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!