छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

अब गांव में ही होगा ग्रामीणों का ईलाज: विवेक साहू

सांसद ने किया दो उपस्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन,ग्राम अनखावाड़ी और भोईपार में 65-65 लाख से होगा निर्माण कार्य

Chhindwara 30 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पहले ग्रामीणों को ईलाज कराने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन अब ग्रामीणों का ईलाज उन्हीं के गांव में हो सकेगा यह संभव हो सका है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दी गई उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सौगात से, उक्त उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम अनखावाड़ी में 65 लाख एवं ग्राम भोईपार में 65 लाख से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किये।
इस दौरान सांसद श्री साहू को अनखावाड़ी के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई की यहाँ के हलका क्रं 06 के पटवारी अम्बुज शुक्ला द्वारा लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान करते हुए रिश्वत की माँग की जाती है इस दौरान सांसद श्री साहू के द्वारा उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पटवारी से पूछताछ की, लेकिन पटवारी अपनी सफाई में कुछ बोल नहीं पाया। जिस पर सांसद श्री साहू ने अधिकारी को तत्काल ही फोन लगाकर पटवारी अम्बुज शुक्ला को निलंबित करने के लिए कहा। अधिकारी ने भी उसे तत्काल ही निलंबित करने के आदेश दे दिये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ देशभर के लाखों लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री यादव का ध्यान ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष तौर पर है। इसी के परिणाम है कि मुख्यमंत्री श्री यादव ने प्रदेश में सबसे अधिक 82 उप स्वास्थ्य केन्द्र छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के लिए स्वीकृत किए है, जिसमें सबसे अधिक उप स्वास्थ्य केन्द्र विधानसभा क्षेत्र हर्रई में बनने जा रहे है।

इस दौरान कार्यक्रम को विधायक कमलेश शाह ने भी संबोधित किया, उन्होंने सबसे अधिक उप स्वास्थ्य केन्द्र उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम अनखावाड़ी और भोईपार में वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, जिला पंचायत सदस्य महेश इनवाती, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति पांचलिया भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष बटकाखापा हरिश साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!