सिवनी

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में ली गई स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत शपथ

  सिवनी यशो:- प्राधिकृत अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 एक कदम स्वच्छता की ओर का आयोजन किया गया। 
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024  अभियान के अंतर्गत, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव, स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता आंदोलन के तहत सिवनी के किसान भाइयों, ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की कृषि छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज स्वच्छता कार्यक्रम में शपथ ली गई एवं स्वच्छता के विभिन्न आयामों साथ ही स्वच्छता का महत्व के बारे में विस्तार से से चर्चा की गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल, डॉ के के देशमुख,  डॉ निखिल सिंह, डॉ आर एस ठाकुर, इंजि. कुमार सोनी, डॉ जी के राणा, श्रीमती प्रिया चौकसे, श्रीमति आभा श्रीवास्तव, श्री शुभम झारिया, श्री शिवशंकर मिश्रा, श्री हिमांशु कुमारे, श्री जयंश्कर गौतम, श्री नीत लाहोरी की सहयोग रहा। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!