WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न स्कूल पहुंचे अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि

बच्चों का किया उत्साहवर्धन, स्कूल चलें हम अभियान 2025 का द्वितीय दिवस

Seoni 02 April 2025
सिवनी यशो:- स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में बुधवार 02 अप्रैल, 2025 को प्रदेश की भांति सिवनी जिले में ÓÓस्कूल चलें हम अभियानÓÓ के दूसरे दिन सरकारी स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, समाजसेवी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया के व्यक्ति एवं जिला तथा विकाखण्ड स्तरीय 183 अधिकारियों ने शासकीय स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्हे शिक्षण, खेलकूद एवं संस्कारित जीवन के लिए प्रेरित किया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम के दौरान स्कूल पहुंचे अतिथियों द्वारा बच्चों एवं विद्यालय को स्वेच्छिक भेंट प्रदान की गई।

इस प्रकार स्कूल चलें हम अभियान के द्वारा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन किये जाने एवं नामांकित बच्चों को पूरे सत्र में, नामांकित कक्षा में ठहराव किये जाने हेतु एक प्रेरक गतिविधि आज के दिवस में सम्पन्न हुई। स्कूल चलें हम अभियान 01 अप्रैल, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगा।

इसमें 03 अप्रैल को विद्यालय स्तरीय सांस्कृति एवं खेलकूद गतिविधि आयोजित की जायेगी। साथ ही विगत सत्र के 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले बच्चों के पालको को विद्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया जावेगा। 04 अप्रैल को एसएमसी की बैठक प्रत्येक शासकीय विद्यालय में आयोजित की जावेगी एवं ÓÓहार के आगे जीत हैÓÓ ध्येय के माध्यम से विगत सत्र में कक्षा उन्नति प्राप्त न करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय में पुन: प्रवेश लेने हेतु आमंत्रित कर प्रेरित किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!