ओ.आई.सी. अमित सक्सेना, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जिले के विद्यालयों का 02 दिवसीय अवलोकन सम्पन्न
सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल (State Education Centre, Bhopal) के ओ.आई.सी. ( OIC ) अमित सक्सेना द्वारा NAS-2024 की तैयारियों के संबंध में दिनांक 13.11.2024 एवं 14.11.2024 को जिले के विभिन्न विकासखण्डों के विद्यालयों का अवलोकन किया गया। 13 नवम्बर, 2024 को विकासखण्ड कुरई अंतर्गत 02 शालायें ईपीईएस मोहगांव सड़क एवं ईपीएस बकोड़ी तथा 14 नवम्बर, 2024 को विकासखण्ड बरघाट अंतर्गत 03 शालायें ईपीएस साल्हेखुर्द केसला, ईपीएस खुर्सीपार कला एवं शा.मा.शाला कोसमी एवं विकासखण्ड सिवनी के 01 शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया का निरीक्षण किया गया।
अवलोकन के दौरान ओ.आई.सी. महोदय के द्वारा भ्रमण किये गये विद्यालयों के कक्षा 3, 6 तथा 9 के छात्र-छात्राओं (Students) की कक्षाओं में शैक्षिक स्तर (Educational Level) का जायजा लिया जाकर संवाद किया गया। प्रथम तथा द्वितीय मॉकटेस्ट (MockTest) के परिणाम का अवलोकन करते हुये आवश्यक सुधार/छात्रो की तैयारी किये जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। तत्पश्चात उपरोक्त विद्यालयों के शिक्षकों से मीटिंग (Meeting) करके NAS की तैयारी के संबंध में विषयवार तैयारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ईपीईएस मोहगांव सड़क एवं ईपीईएस खुर्सीपार कला में NAS-2024 की बेहत्तर तैयारियों पर समस्त स्टाफ की प्रशंसा की गई एवं शेष विद्यालयों को अपेक्षित तैयारी किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। 04 दिसम्बर को होने वाली हृ्रस् की परीक्षा के संबंध में ओ.आई.सी. महोदय द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी में डी.पी.सी., समस्त ए.पी.सी. एवं बीआरसीसी के साथ विस्तृत चर्चा कर NAS-2024 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किये जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।





