मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
25 अप्रैल को भारत रत्न डां. अंबेडकर सम्मान अभियान पर संगोष्ठी : मुख्य वक्ता होगी केबिनेट मंत्री कृष्णा गौर
Seoni 23 April 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 25 अप्रैल को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान पर संगोष्ठी आयोजित है। आयोजित संगोष्ठी में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे एवं पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
स्थापना दिवस से 25 अप्रैल तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने जानकारी देते हुये बताया है कि संगोष्ठी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की जायेगी । संगोष्ठी में सांसद/विधायक, जिला प्रबंध समिति, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगरपालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में आपेक्षित है । अनुसूचित जाति मोर्चा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने समस्त आपेक्षित श्रेणी से उपस्थिती का विनम्र आग्रह किया है ।



