4 अप्रैल को सिवनी में भव्य भंडारा, पलारी टेकरी शनिदेव मंदिर में जुटेगा जनसैलाब
महंत रामपुरी जी महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
-
सिवनी शनिदेव मंदिर भंडारा – क्या आप आ रहे हैं? 4 अप्रैल को सिवनी में मिलेगा महाप्रसाद
सिवनी यशो:- नागपुर रोड स्थित पलारी टेकरी पर विराजित श्री सिद्ध शनिदेव मंदिर आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन चुका है। यह स्थल अपनी हरियाली, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के कारण अब एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है।

मंदिर समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए यहां नवग्रह वाटिका विकसित की गई है तथा विभिन्न धार्मिक महत्व के पौधों को वृक्षों में परिवर्तित कर पूरी टेकरी को हरा-भरा बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, बच्चों के लिए मनोरंजन साधन एवं युवाओं के लिए व्यायाम सामग्री की भी उत्तम व्यवस्था की गई है।
4 अप्रैल 2026, शनिवार को भव्य अभिषेक, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं महाप्रसाद-भंडारा आयोजित
जय श्री शनिदेव एवं महावीर बजरंगबली जी की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 4 अप्रैल 2026, शनिवार को यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अभिषेक, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा ट्रेडर्स द्वारा महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- प्रातः 7:30 बजे: शनिदेव एवं हनुमान जी का अभिषेक व पूजन
- प्रातः 10:00 बजे: सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा
- तत्पश्चात: हवन-पूजन एवं आरती
- दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक: महाप्रसाद एवं विशाल भंडारा
श्रद्धालुओं से अपील — अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें
मंदिर समिति एवं भंडारा समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं आयोजन को सफल बनाएं।
जय शनिदेव! 4 अप्रैल, शनिवार को पलारी टेकरी सिवनी में भव्य भंडारा, सुंदरकांड और पूजा का आयोजन जरूर पहुंचे और पुण्य लाभ प्राप्त करें श्री सिद्ध शनिदेव मंदिर, नागपुर रोड, सिवनी





