मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा का सेवा संकल्प, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मजदूरों को पिलाई चाय

श्रीराम मंदिर में पूजन, शहर में स्वच्छता अभियान और वार्डों में जनसंपर्क से भाजपा ने दिया सेवा का संदेश

सिवनी यशो :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण 4399 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को सेवा, समर्पण और जनसंपर्क से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा का संदेश देते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर सिवनी में आयोजित भाजपा सेवा अभियान
सिवनी में सेवा अभियान के दौरान मजदूरों से संवाद करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

श्रीराम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे टैगोर वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर में विधायक  दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में विशेष आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस अवसर पर भगवान श्रीराम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की गई।

मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया सामाजिक संदेश

पूजन-अर्चन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीराम मंदिर परिसर एवं शुक्रवारी बाजार क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर सिवनी में आयोजित भाजपा सेवा अभियान
सिवनी में सेवा अभियान के दौरान मजदूरों से संवाद करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर एवं साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान “स्वच्छ नगर, स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया।

महावीर एवं गांधी वार्ड में हुआ सघन जनसंपर्क

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में महावीर वार्ड एवं गांधी वार्ड में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं, सुझाव एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।

मजदूर भाई-बहनों के बीच पहुंचे विधायक

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शुक्रवारी बाजार में एकत्रित मजदूर भाई-बहनों के बीच पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और दैनिक चुनौतियों की जानकारी ली।

इस दौरान विधायक श्री मुनमुन ने सभी श्रमिकों को अपने हाथों से चाय वितरित कर सम्मान एवं आत्मीयता का परिचय दिया।

भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा कार्य जारी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन की भावना को नई दिशा मिली है।

भाजपा संगठन प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, संवाद और विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर जनसरोकारों से जुड़े कार्य कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया, भाजपा जिला महामंत्री  संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह ठाकुर एवं संतोष नगपुरे, जिला मंत्री  मुनिया टांक, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बाबा पांडे, उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज रहांगडाले, दक्षिण मंडल अध्यक्ष  अभिषेक दुबे, उत्तर मंडल कार्यक्रम प्रभारी  पंकज भगत तथा दक्षिण मंडल कार्यक्रम प्रभारी श्री राजू यादव सहित नगर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवा, समर्पण और जनसंपर्क का बना संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज में सेवा, स्वच्छता, जनसंपर्क और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button