गोपाष्टमी में बैनगंगा तट में 108 सत्यनारायण व्रत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न
माँ गंगा को भव्य चुनरी भेंट कर दीप दान, महाआरती, गौ पूजन, गीता पाठ, तुलसी पूजन किया गया
सिवनी यशो:- कार्तिक माह की गोपाष्टमी पवित्र पर्व पर कृष्ण मंदिर महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पतित पावनी बैनगंगा लखनवाड़ा घाट में 108 भगवान सत्यनारायण व्रत कथा सहित अनेक धार्मिक आयोजन वेदपाठी ब्राह्मणों के आचार्यत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न किये ।
आयोजन के प्रारंभ में गणेश पूजन, गाय माता का पूजन, गीता पाठ गंगा पूजन कर गंगा माता को चुनरी भेंट की तथा दीप दान कर माता गंगा भव्य महाआरती की गयी। इसके साथ ही महिला मंडल द्वारा तुलसी पूजन, आंवला, बरगद, कदम सहित वृक्ष पूजन किया गया । विधि विधान से पूजन कर नवाग्रह पूजन कर 108 सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ संपन्न किया गया ।
तत्पश्चात बैनगंगा के तट पर सत्यनारायण भगवान की सुंदर कथा का अयोजन किया गया । भगवान सत्यनारायण व्रत कथा सहित समस्त धार्मिक आयोजन आचार्य पंडित हेमंत त्रिवेदी के आचार्यत्व में संपन्न हुये । इस आयोजन में पंडित रविकांत शास्त्री, पंडित संजय मिश्रा, पं. कार्तिक मिश्रा, पं. सिद्धांत त्रिवेदी सहित अन्य आचार्य गण उपस्थित रहे ।
भगवान सत्यनारायण की कथा का देववाणी संस्कृत में पाठ के साथ गूढ़ अर्थो के साथ कथा का मूल भाव कथा व्यास के द्वारा बताया गया । सत्यनारायण के पाठ के साथ भगवत गीता, गणेश अर्थवशीर्ष आदि का पाठ किया गया ।
आरती हवन, के पश्चात दीप दान के पश्चात भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया । इस आयोजन में बड़ी संख्या में कृष्ण मंदिर महिला मंडल समिति एवं अन्य श्रद्धावान मातृशक्ति तथा श्रद्धालुगणों की उपस्थिती रही ।







