सिवनीहेल्थ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में तैराकों ने स्विमिंग पूल में किया जल योग

समृद्धि वाटर पार्क और स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर में हुआ आयोजन

सिवनी यशो:- 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (10th international yoga day) पर समृद्धि वाटर पार्क एवं स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर मंडला रोड डुंडा सिवनी (Samridhi Water Park and Swimming Training Center Mandla Road Dunda Seoni) में 40 तैराकों ने स्विमिंग पूल में जल योग (water yoga) किया। तैराकों ने पानी के अंदर योग मुद्रा में ओम का उच्चारण किया। वहीं कुछ तैराकों ने पानी में योगासन और प्राणायाम किया। तैराकों ने पानी के अंदर लगभग 2 मिनट तक रहकर ध्यान-योग कर अपनी प्रतिभा और योग का बेहतर प्रदर्शन किया। समृद्धि वाटर पार्क और स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर भारत देशमुख ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए योग बहुत अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि जिले में पानी में योग करना पहली बार हुआ है।तैराकों द्वारा प्रतिदिन इसकी तैयारी लगभग एक माह से की जा रही थी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में तैराकों ने स्विमिंग पूल में किया जल योग - Seoni News

    तैराकों ने पानी के अंदर योग मुद्रा में ओम का उच्चारण,पद्मासन, योगासन और प्राणायाम सहित अन्य योग मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। वही तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को अतिथियों द्वारा पारितोषक देकर सम्मानित किया गया। वही ट्रेनर भारत देशमुख ने बताया कि पद्मासन ऐसी खास योग मुद्रा है जिसे बड़ी आसानी से योगाभ्यास की शुरुआत करने वाले भी कर सकते हैं लेकिन पानी में इसका अभ्यास रोमांचकारी है। जो व्यक्ति निरंतर योग करता है, वह सदैव निरोगी रहता है। इस अवसर पर समृद्धि वाटर पार्क एवं ट्रेनिंग सेंटर के इस अवसर पर समृद्धि वाटर पार्क स्विमिंग ट्रेनिंग सेंटर के संचालक रामदास सनोडिया एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे, रवि सनोडिया, मुनिया टांक,नारायण बिसेन, देवेंद्र ठाकुर, दिनेश (विक्की) सनोडिया, अमित सनोडिया, सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं बच्चो की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button