रामनवमी की पूर्व संध्या पर हर घर में जलाये पांच दिये एवं भगवा झण्डा लगायें
श्रीराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मातृशक्ति करेंगी भव्य पदयात्रा का नेतृत्व, हिन्दु उत्सव समीति ने स्वागत द्वार, भगवातोरण पताका लगाकर सजाया शहर
Chhindwara 03 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- हिन्दुउत्सव समिति छिंदवाडा द्वारा श्री राम जन्मोत्सव 6 अप्रैल को भव्य रूप से मनाने का निर्णय किया है। हिन्दू उत्सव समिती के अध्यक्ष शंटी बेदी सहित पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सभी के सहयोग से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा (पद्यात्रा) का आयोजन किया गया है। इस शोभायात्रा का नेतृत्व हजारों कि संख्या में मातृशक्ति द्वारा किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में हिन्दु उत्सव समीति से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधियों में हिन्दु उत्सव समीति के अध्यक्ष शंटी बेदी, जिला भाजपा के अध्यक्ष शेषराव यादव, नगेन्द्र ब्रम्हचारी, पूर्वमंत्री दीपक सक्सेना, चौधरी चन्द्रभान, गंगाप्रसाद तिवारी, रमेश पोफली, महापौर विक्रम अहके, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, विश्व हिन्दु परिषद अरविंद प्रताव, इन्द्रजीत सिंह बैस, विजय झांझरी, कांता योगेश सदारंग, हरिओम सोनी, संतोष राय, शिव मालवी, धर्मेन्द्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, अरूण शर्मा, आनंद बक्सी, विजय पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होने बताया कि शोभायात्रा का स्वरूप सबसे प्रथम पंक्ती में शोभायात्रा पथदर्शक डी0 जे0 रहेगा। चांदामेटा की टोली- पथक, ढोल गर्जना के साथ अग्रेसर रहेगी।. संत-महात्मा, पुजारी पथ प्रदर्शन करेंगे। श्री हनुमान जी,अंगद सुग्रीव वानर सेना के साथ रहेगे,समीति के अध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा में श्री राम दरबार की जीवंत झांकी रथ पर सवार रहेगी। माँ काली, माँ दुर्गा जी की झांकी रथ पर सवार रहेगी।. कन्याओं की टोली राम धुन के साथ चलेगी। शंकर-पार्वती जी कि झांकी रथ पर रहेगी। मातृशक्ति एक ड्रेस कोड के साथ हजारो कि संख्या में रामधुन-जागरण करते चलेगी।. महाकाल कि झांकी रथ पर सवार रहेगी।. युवाशक्ती जय श्रीराम का घोष करते हुए चलेगी।भारत माता कि झांकी।यह शोभायात्रा श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से दशहरा मैदान पहुंचेगी।अनगढ हनुमान मंदिर में सामुहिक, हनुमान चालीसा का पाठ होगा। दशहरा मैदान में सुंदरकांड पाठ प्रभु श्रीरामचंन्द्र जी का पूजन-अर्चन -आरती होगी। प्रसाद वितरण के पश्चात शोभायात्रा का समापन होगा।
भगवातोरण, विद्युत सज्जा के साथ सजा शहर
हिन्दू उत्सव समिती व्दारा शहर को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है।* शहर में दस स्थानो पर बडे स्वागत व्दार एवं 15 स्थानो पर एकल स्वागत द्वार बनाये गये है।शहर के मुख्य मार्गो पर 500 किलो भगवातोरण पताका लगाकर सजाया गया है।* शहर के होल्डींग पर रामायण काल के प्रसँगो की उल्लेखित होल्डींग लगाये गये है।* शहर के मार्गो पर भगवा ध्वज लगाये गये है।*
घर घर पीले चांवल के साथ आमंत्रण दिया
शहर में घर-घर जाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर परिवार के साथ श्रीराम जन्मोत्सव के शोभा यात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है।* हर घर पर भगवान श्री राम जी के स्टीकर लगाये जा रहे है। भगवा ध्वज लगाए जा रहे है।* शहर मुख्य मठ मंदिरों में श्री राम जी के जन्मोत्सव पर प्रसाद एवं अतिशबाजी वितरित की जायेगी। दशहरा मैदान में शोभायात्रा के समापन पर आकर्षक आतिशबाजी की जायेगी।
इन मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा
हिन्दु उत्सव समिति के अनुसार शोभायात्रा- पदयात्रा दिनांक 06 अप्रैल 2025दिन रविवार शाम 4.00 बजे,शोभायात्रा मार्ग श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर से प्रारंभ होकर माता मंदिर गुरुद्वारा के बाजू से , चारफाटक, संतोषी चाटी पान की दुकान के चार खम्बा सामने से शनिचरा बाजार, मनमंदिर, श्याम टॉकिज, चारफाटक, तिलक मार्केट, शास्त्री प्रतीमा यातायात थाना, मानसरोवर कॉम्पलेक्स, जेल तिराहा, फव्वारा चौक अंनगढ़ हनुमान मंदिर (हनुमान चालीसा पाठ) कोतवाली थाना, दशहरा मैदान मे समापन होगा। जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण कर आतिशबाजी की जाएगी।





