मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों की स्वास्थ्य मॉनिटरिंग के लिए घर-घर सर्वे शुरू, कफ सिरप उपयोग की ली जा रही जानकारी

सिवनी जिले में कफ सिरप जांच अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों के उपचार संबंधी दवाओं की जानकारी जुटा रही है, ताकि किसी भी दुष्प्रभाव की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Seoni 13 October 2025
सिवनी यशो:-  कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी हेतु डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ किया गया है। यह सर्वे “कफ सिरप जांच अभियान” के तहत किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का अमला संयुक्त जांच दलों के निर्देशन में घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा है।

सर्वे के दौरान टीमों द्वारा पिछले कुछ दिनों में कफ से ग्रसित बच्चों को दी गई दवाओं की जानकारी संधारित की जा रही है, ताकि संभावित दुष्प्रभावों की पहचान कर समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा प्रत्येक बच्चे की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

इस अभियान से जिले में बच्चों के स्वास्थ्य पर नज़दीकी निगरानी रखी जा सकेगी और संदिग्ध दवाओं के उपयोग से जुड़े जोखिमों को कम करने में सहायता मिलेगी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!