मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर में 2 फरवरी से मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्यजीवों का एक सप्ताह चलेगा आकलन

 Seoni 02 February 2025

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी अंतर्गत प्रतिवर्ष होने वाले वन्यजीव आकलन (फोर्थ फेस)के प्रथम चरण अंतर्गत मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्यजीवों के साक्ष्यों को मोबाइल मे एकोलॉजिकल एप्लिकेशन के माध्यम से दर्ज करने का कार्य दिनांक 2 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो रहा है। यह कार्य कोर एवम बफर के समस्त 9 परिक्षेत्र अंतर्गत सभी 109 बीट मे एक सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम तीन दिवस मांसाहारी वन्य प्राणियों के साक्ष्य दर्ज किए जाएंगे उपरांत आगामी तीन दिवस शाकाहारी वन्यजीवों के प्रत्यक्ष साक्ष्य सहित वनस्पति संबंधी साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।

एक दिवस रिज़र्व रखा गया है। इस कार्य हेतु पूरे भारतवर्ष से 23 स्वयंसेवक भी पेंच टाइगर रिजर्व में आकलन के कार्य में अपना सहयोग देंगे। इन स्वयंसेवकों को ऑनलाइन माध्यम से विज्ञापन जारी करने के उपरांत चयनित कर आमंत्रित किया गया है ।

इन 23 स्वयंसेवको हेतु दिनांक 1 फरवरी को खवासा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां इन्हें वन्य जीव आकलन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। उपरांत इन्हें आकलन कार्य हेतु वन क्षेत्र में कैंपों में भेज दिया गया है, जहां ये आकलन कार्य में क्षेत्रीय कर्मचारियों की मदद करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!