सिवनी

छात्र-छात्राओं को बहुत ही रोचक तरीके से दिया गया ऑनलाइन योग प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में एक सप्ताह का योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रशिक्षित विद्यार्थियो को दिए प्रमाणपत्र

Seoni 24 February 2025
सिवनी यशो:- उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर कैवल्यधाम योग शिक्षण केंद्र, भोपाल के सहयोग से एक सप्ताह का ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस प्रशिक्षण में कैवल्यधाम की लोनावला, महाराष्ट्र स्थित प्रधान शाखा के चेयरमैन ओपी तिवारी और सीईओ सुबोध तिवारी के साथ ही कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल शाखा के प्रभारी संदीप दीक्षित भी मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रहे ।

पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के स्पोर्ट्स ऑफिसर के सी राउर ने बताया कि प्रतिदिन ऑनलाइन रूप से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में को-ऑर्डिनेटर योगाचार्य राकेश चौहान तथा योग प्रशिक्षिका संध्या चौहान ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बहुत ही रोचक तरीके से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया. ऑनलाइन होते हुए भी विद्यार्थियों को दोनों योगाचार्यों ने जीवंत प्रशिक्षण दिया । 17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑनलाइन योग प्रशिक्षण के पॉंचवें चरण में सिवनी के एक्सीलेंस कॉलेज सहित प्रदेश के 10 महाविद्यालय भी शामिल थे । प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय के द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किये गए ।

बेहद उत्साह के साथ सफलतापूर्वक योग प्रशिक्षण पूरा करने पर प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर के सी राउर ने सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए केसी राउर ने कहा कि योग स्वस्थ तन-मन? और खुशहाल राष्ट्र की प्रेरणा है. उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्रा?ं योग प्रशिक्षक के रूप में जिले में योग का प्रशिक्षण देने के साथ ही योग का समुचित प्रचार प्रसार करेंगे ।

योग प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट पवन वासनिक, अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मानसिंह बघेल,प्रो के के बरमैया, रामकुमार बघेल, क्रेश सनोडिया, मनीष परिहार, शिवानी साहू, सुधीर डहेरिया, जितेंद्र तिवारी तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे. छह दिनों तक आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के चुनिंदा छात्र छात्राओं ने सक्रिय हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button