खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनीहेल्थ

उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग,आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं जिला कलेक्टर सिवनी के निर्देषानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्रार्थना स्थल पर जिला स्तरीय सामुहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को युवाओं के प्रेरक एवं युवा सोच के मार्गदर्षक राष्ट्रसंत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस ÓÓ राष्ट्रीय युवा दिवस ÓÓ के रूप में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों की उपस्थिति रहीं
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यअतिथि  दिनेष राय विधायक सिवनी,  आालोक दुबे, जिला भाजपा अध्यक्ष सिवनी,  राजेष त्रिवेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, श्रीमती रामकुमारी बरमैया पाषर्द महामाया वार्ड सिवनी  क्षीतिज सिंघल जिला कलेक्टर महोदय सिवनी,श्रीमती मेद्या शर्मा अनुविभागीय अधिकारी सिवनी,. जी.डी.शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी,मान.तहसीलदार सिवनी,श्री एस.एस.कुमरे जिला षिक्षा अधिकारी सिवनी,  महेष बघेल,डी.पी.सी.सिवनी,श्रीमती मनु ध्रुर्वे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी,श्री आर.आर.पाटिल जी,बीईओ केवलारी,श्रीमती जस्सी थामस जिला खेलअधिकारी सिवनी,श्री अरूण राय बी.आर.सी.सिवनी, श्री मनीष अग्रवालजी,श्री डॉ.डहरवाल,एवं संस्था प्रमुख श्रीएस.सी.सिंह द्वारा मॉ सरस्वती जी प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पष्चात उक्त सभी मान.अतिथियों ने विद्यालय कर्मचारियो के साथ-साथ कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं तक अध्ययनरत लगभग 625 छात्र/छात्राओं के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल एफ एम केन्द्र एवं विविध भारती के चैनल द्वारा प्रसारित पल प्रतिपल सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में एक साथ सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम किया।
उल्लेखनिय है कि सामुहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम के पूर्व वांदेमात्रम गान,मध्यप्रदेश गान सामूहिक रूप से किया गया, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के द्वारा सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम के लाभ विस्तार से बताए गए, तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी का काशको में दिया गया भाषण का हिन्दी अनुवाद प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम में एन.सी.सी. दल की भी सहभागिता
24 वी मध्यप्रदेष एन.सी.सी. बटालियन छिंदवाडा के निर्देषानुसार जिला स्तरीय सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के बालक 44 एवं बालिका 30 कुल एन.सी.सी. कैटेस् 74 ने एन.सी.सी.आफिसर श्री अनिल सिंह राजपूत के साथ सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम में बढ-चढकर हिस्सा लिया।
भोपाल के प्रासारण द्वारा आज प्रात: 9:30 बजे से 10:45 बजे तक सूर्य नमस्कार 12 स्थितियों की 03 चक्रों के साथ , अनुलोम-विलोम भस्त्रिका,एवं भ्रामरी प्राणायाम किया गया, प्राणायाम एवं सूर्यनमस्कार से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास,यह रीढ को लचीला बनाता है, रक्त संचार में तेजी, तथा बच्चों की आयु, प्रज्ञा बुद्वि का विकास करने वाला एक व्यायाम है।बच्चे यदि इसे प्रतिदिन तन से, मन से, एवं वाणी से करे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!