खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

त्रि दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन

 

त्रि दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन - Seoni News
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विगत 18 वर्षों से छात्र/छात्राओं को प्रेरणा हेतु राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन पेंच टाइगर रिजर्व के टुरिया ग्राम में आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, जनजातीय कार्य विभाग, जैव विविधता बोर्ड, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगत, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम, ईको टूरिज्म माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं वन विभाग के सहयोग से यह मोगली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मोगली पात्र के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण तथा विज्ञान के साथ -साथ प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं तथा जैव विविधता आदि के प्रति चेतना जगाने के लिये प्रतिवर्ष बाल मोगली उत्सव का आयोजन मोगली की स्थली सिवनी को मिल रहा है।
मोगली उत्सव में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग से चयनित होकर दो छात्र एवं दो छात्रा सम्मिलित होते है, एवं एक महिला, एक पुरुष मार्गदर्शी शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुये सम्मिलित होते है।इस वर्ष कुल 359 विद्यार्थी और शिक्षक सम्मिलित हुये। छात्रों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने हेतु 11 सहजकर्ताओं ने सहभागिता दी । बच्चों को बालू, बघीरा एवं का वर्ग में बॉंटा गया । विद्यार्थियों को अलग-अलग समूह में जंगल सफारी, नेचर टेऊल एवं ट्रेजर हण्ट हैवीटेट सर्च के लिये जिप्सी एवं बस के द्वारा सहजकर्ता मार्गदर्शी शिक्षक एवं वनकर्मियों के साथ सुरक्षित भ्रमण कराया गया । छात्र वन्य जीव, वन वनस्पति को देखकर मंत्रमुग्ध हुये ।मोगली उत्सव में बच्चों ने जंगल सफारी नेचर ट्रेल एवं पर्यावरण क्विज, पर्यावरण आधारित फिल्म प्रदर्शन पृथ्वी बचाओ प्रदर्शनी, सहजकर्ताओं के वन्य पर्यावरण के अनुभवी ज्ञान से वन पर्यावरण वन्य जीव संरक्षण, प्रकृति के प्रति सहज स्नेह का अनुभव किया। मोगली उत्सव में लोक शिक्षण संचालनालय से वरिष्ठ प्रतिनिधि श्रीमती नीरजा गोरे , संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर से श्री ठाकुर एवं श्री पीयूष तिवारी प्रथम दिवस से आकर समस्त गतिविधियों का अवलोकन कर रहे है।
संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता एवं आयोजन की समीक्षा जिला कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के द्वारा नियमित रुप से किया गया । श्री एस.एस कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. एवं कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में कैपिंग कर सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
मोंगली बाल उत्सव 2023-24 को सफल बनाने में श्री राकेश रंजन मेहता, राजेन्द्र पाटिल, विपनेश जैन,महेंद्र सैयाम, मुकेश नेमा, सुनील तिवारी, हेमंत राज,पीयूष जैन,सहित समस्त कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!