संगठन सृजन अभियान के तहत केवलारी, कान्हीवाड़ा और उगली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकें सम्पन्न
मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, राहुल गांधी की मंशा अनुरूप जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर दिया जोर
Seoni 12 June 2025
सिवनी यशो :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की मंशानुरूप “संगठन सृजन अभियान” के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी, कान्हीवाड़ा एवं उगली में भव्य संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठकें कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गईं।
केवलारी स्थित नर्मदा पैलेस लॉन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी एवं कान्हीवाड़ा की संयुक्त बैठक तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उगली की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महासचिव पीयूष कोसरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई बैठक की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके उपरांत केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत पुष्पमाला, साल एवं श्रीफल भेंट कर किया।
कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
बैठक में मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को केवल ऊपर से नहीं, बल्कि बूथ, सेक्टर, मंडलम से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक मज़बूत करना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए।
नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राहुल चतुर्वेदी तथा अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के जि़ला एवं ब्लॉक स्तरीय नेता, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. तथा सेवादल के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय उपस्थिति में मोहन चंदेल, राजिक खान, राजा बघेल, असलम खान, नरेश मरावी, सेवकराम चंद्रवंशी, शिव सनोडिया, मुकेश जैन, अनीक मोहम्मद खान, साबिर अंसारी, हर्षवर्धन सिंह (लकी), आनंद भगत, रमेश साहू, विनोद वासनिक, मंसाराम चंद्रवंशी, कृष्णा डेहरिया, दिलीप दूबे, डॉ. स्वरूप चंद्र बघेल, रामशंकर महोबिया, मुकेश राजपूत, गिरीश गजेंद्र, नईम खान, प्रकाश पटेल, साकेत टेंभरे, अशोक सांडिल्य, प्रमोद मोदी (केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष), रमेंद्र सिंह ठाकुर (कान्हीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष), वीरेंद्र राज पप्पू ठाकुर (उगली ब्लॉक अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्प लिया और आने वाले समय में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रण दोहराया। संगठन सृजन अभियान के इस चरण में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का नया संचार देखने को मिला।



