मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में फल वितरण का आयोजन
Seoni 18 June 2025
सिवनी यशो :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार 19 जून को कांग्रेसजनों द्वारा सादगी और सेवा भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस उपलक्ष्य में राहुल गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रंजीत बघेल के नेतृत्व में सिवनी के वृद्धाश्रम में फल वितरण किया जाएगा। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव प्रदर्शित करना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेसजनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के सदस्यगण भी भाग लेंगे।



