नपा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मठ तालाब में की साफ-सफाई
Seoni 19 May 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2025 चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदय सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विविध गतिविधियां संचालित हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा आज दिनांक 19 मई 2025 को मठ तालाब सिवनी में साफ सफाई की गई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, पार्षदी रविश्ंाकर भांगरे, राजिक अकील, श्रीमति रामकुमारी बरमैया,विक्रांत दुबे, पूर्व पार्षद दीपू मिश्रा, संजीव मिश्रा, तनु श्रीवास, कौमी एकता से असलम बाबा, नीलमचंद सोनी, वार्ड के नागरिकगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले, निकाय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा श्रमदान के माध्यम साफ-सफाई की गई। तालाब में लगे कचरे को काटा गया इस अभियान में स्थानीय जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं सामुदायिक नेतृत्व द्वारा तालाब से प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं कचरा निकाला गया। एवं अन्य जल स्त्रोतों तथा जल की उपयोगिता महत्वता से नागरिको को अवगत कराया जा रहा है।
वहीं नगर पािलका परिषद सिवनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों एवं नगरीय जल स्त्रोतों में उत्साह पूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही अधिकतम नागरिकों को अभियान से जोडने के लिए दीवार लेखन, नारे रैलियों के माध्यम से प्रचार.प्रसार की गतिविधियां की जा रही हैं।



