जिले में अघोषित बिजली कटौती से विधुत उपभोक्ताओं में आक्रोश
त्यौहार पावन पर्व पर जारी अघोषित विधुत कटौती बंद हो
Chhindwara 30 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- जिले में बिजली की आंख मिचौली, लो वोल्टेज की समस्या व खराब पड़े टांसफार्मर से घरेलू उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है वही विधुत कटौती से उधोग घन्धे प्रभावित हो रहें हैं इसके बावजूद भी भारी भरकम बिजली बिलों ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के द्वारा आये दिन बिजली की दरों में नये प्लान के माध्यम से उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है, विधुत वितरण कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है ।
उक्त आशय के जारी बयान में जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि रमजान के पावन अवसर पर एवं नवरात्रि के दौरान भी बिजली की अघोषित कटौती से जनता परेशान है जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ विधुत वितरण कंपनी के अधिकारियों से मांग करता है कि ईद व नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर निर्बाध 24 घंटे विधुत आपूर्ति प्रदान करें एवं भीषण गर्मी को देखते हुए टांसफार्मर आदि का उचित रखरखाव करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा सके उक्त आशय की मांग करने वालों में शहर कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के राहुल दुबे डी. एल. वाडिवा राजेन्द्र नाथ धीरज घोंगे नारू सोनी अर्जुन बघेल आशीष चौधरी विनय राजपूत अर्पित नायक राजेन्द्र दुबे रिंकू जैन आदि है।



