राजनीतिसिवनी

जलकर की जबरन वसूली से जनता में आक्रोश

नगर पालिका अब कह रही है 2019 से जलकर वृद्धि हुई है राशि जमा करो

Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र की जनता को जलकर के नाम से अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है परिषद की गलतियों का भुगतान जनता से कराना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है तथा ईमानदारी से करों का भुगतान करने वाले करदाताओं पर कर अतिरिक्त भार डालकर मानसिक रूप से परेशान करना तत्काल बंद किया जाना चाहिये ।

यह बात विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर मांग करते हुये कही है । पार्षद श्री यादव ने कहा है कि प्रेसीडेन्ट इन कौसिंल की बैठक दिनांक 08/08/2019 के प्रस्ताव क्रमांक 47 के निर्णय अनुसार घरेलू जलकर टैक्स की राशि 60/- रूपये प्रतिमाह से 100/- रूपये प्रतिमाह एवं व्यवसायिक जलकर टैक्स की राशि 100/- रूपये प्रतिमाह से 300/- रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। यह बढ़ीं हुई जलकर की राशि उपभोक्ताओं से उसी समय से वसूलना प्रारंभ नहीं किया गया और पुरानी दरों के हिसाब से ही राशि वसूली की जाती रही ।
सिवनी नगर पालिका परिषद ने सितंबर 2024 में निर्णय लिया कि उपभोक्ताओं से 08 अगस्त 2019 के निर्णय अनुसार बढ़ा हुआ जल कर लिया जाये । सितंबी 2024 में लिये गये निर्णय को 2019 से लागू माना जाना उचित नहीं है और इस प्रकार का निर्णय थोपकर जनता को परेशान किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है ।

सिवनी नगर पालिका में जलकर जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं पर 2019 से बढ़ा हुआ जलकर जमाकरने के लिये दबाव बनाया जा रहा हैऔर उन्हें अंतर की राशि जमा करने के लिये कहा जा रहा है जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे है । पार्षद श्री यादव ने कहा है कि परिषद को जलकर में वृद्धि की राशि अक्टूबर 2024 से जमा कराना चाहिये । पाँच वर्ष पूर्व के निर्णय अनुसार राशि वसूल करने के लिये अंतर की जो राशि उपभोक्ताओं को बताई जा रही है वह न्याय संगत नहीं है और उपभोक्ताओ पर जबरन बोझ डाला जा रहा है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । श्री यादव ने मुख्य नगर पालिका से मांग की है हक उपभोक्ताओं से जल कर वृद्धि की राशि अक्टूबर 2024 से वसूल करने के निर्देश जारी करने की मांग की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!