छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

देश,प्रदेश का सर्वांगीण विकास तथा बढ़ रहा गौरव भाजपा की बेहतर सोच का परिणाम – मुनमुन

 


सिवनी यशो:- गांव-गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के और सुव्यवस्थित मकान उपलब्ध हुये है तथा गरीब परिवार की आय बढ़ाने की चिंता और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिये भाजपा पूर्ण संकल्पित है। उक्ताशय की बात भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन द्वारा जनसंपर्क के दौरान कही गयी है। आज भाजपा प्रत्याशी श्री राय ने प्रात: 09:00 बजे मठ मंदिर मे भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजन किया। तथा अग्रवाल समाज के बंधुओं से मिलकर महाराज श्री अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दिया। इसके पश्चात क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नगझर स्थित साईं मंदिर मे मंदिर में दर्शन व पूजन के उपरांत जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम बिहीरिया (जमुनिया)पहुंचे। तदुपरांत श्री राय सिहोरा- घाटपिपरिया, बलारपुर, भाटीवाडा, खापा, महलोन- जोगीवाडा, बजरवाडा, कलारबांकी, थांवरी, लुंगसा, पौण्डी, बीसावाडी, कुकलाह, अलोनिया, गोरखकलां, परासिया-झिलमिली, खिरखिरी, गोरखपुर खुर्द, नारायणगंज, बांकी, जुरतरा, जुझारपुर, दुकली, बंडोल, राहीवाडा, थावरी, ग्राम खामखरेली पहुंचें। जहां पर ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि पीडि़त शोषित वर्ग की चिंता भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील केन्द्र और प्रदेश सरकार ने करते हुये प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना से आवास उपलब्ध कराने का जो क्रांतिकारी कार्य किया है वह राजनीति के माध्यम से सेवा के संकल्प वाला ही राजनैतिक दल कर सकता है । आज हर गांव गांव में गरीबों को पक्के और सुव्यवस्थित मकान उपलब्ध हुये है गरीब परिवार की आय बढ़ाने की चिंता और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिये भाजपा पूर्ण संकल्प के साथ कार्य कर रही है । भाजपा ने विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये हर वर्ग के लिये बड़ी पवित्र मंशा से काम किया है और छोटे छोटे व्यापारी जो बाजार हाट में दुकाने लगाते है उन्हें ठेकेदारों की वसूली से मुक्त करने के लिये नियम बनाये है । हर व्यक्ति देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और देश तथा प्रदेश को खुशहाल बनाये ऐसी मंशा के साथ भाजपा समाज के बीच काम करती है । सरकार के काम में पूर्ण पारदर्शिता का भाजपा की सरकारों ने जो उदाहरण दिया है वह कल्पना से बाहर की बात थी। श्री राय राय ने कहा कि आज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की राशि बिना किसी कटौती और दलाली के हितगाहियों के खाते में पहुँच रही है । आज जो प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा देश का गौरव बढ़ रहा है वह भाजपा की उसी बेहतर सोच का परिणाम है।


जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश राय मुनमुन ने गांव गांव-गांव के देवालयों में दर्शन, पूजन किया। तथा ग्राम जोगीवाडा मे बंडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित राय के निवास पहुंचे तथा उनकी माता जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क अभियान अंतर्गत ग्राम-ग्राम प्रवेश करने पर श्री राय का कलश लेकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!