WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमराजनीतिसिवनी

खनिज माफियाओं के ओवरलोड डंपरों से सड़को के परखच्चे उड़े

सिवनी – मंडला सड़क मार्ग पर केवलारी से लेकर पलारी चौराहा तक जानलेवा गड्ढे हो चुके

केवलारी यशो:- नगर परिषद मुख्यालय केवलारी में सिवनी सड़क मार्ग में बीते दिवस आरटीओ काफी दिनों बाद सक्रिय नजर आया, जिला सिवनी का आरटीओ विभाग तब सक्रिय हुआ जब सिवनी मंडला सड़क मार्ग पर लगातार ओवरलोडेड रेट, गिट्टी, मुरम से भरकर सैकड़ो डंफर रोजाना तेज रफ्तार से आवाजाही कर रहे हैं, जिस पर आज दिनाक तक खनिज विभाग सिवनी ने दो से चार मामले बनाए है वो भी समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशन के बाद। अब सिवनी आरटीओ विभाग भी कार्यवाही प्रारंभ कर चुका है, आरटीओं की कार्यवाही से भारी वाहनों ओवरलोड चलने में अंकुश लगने की संभावना है । हालांकि 10 साल पूर्व बना सिवनी मंडला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है । विभागीय अधिकारी इस मार्ग की दशा सुधारने लिये कोई रूचि नहीं ले रहे है । वही वाहनों की भार क्षमता से अधिक खनिजों का परिवहन किये जाने से मार्ग के धुर्रे उड़ गये है । यहाँ बता दें कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में परिवहन विभाग के नियमों का पालन नहीं होता और यहीं भारी वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री या फिर अन्य मदों से निर्मित सड़को के परखच्चे उड़ा रही है । प्रधानमंत्री मद की बनी सड़को पर आठ टन से अधिक के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होता है परंतु इन ग्रामीण सड़को पर कई गुना अधिक भार लादे हुये भारी वाहन बिना रोकटोक के फर्राटे भर रहे है और कुछ ही दिनों में ग्रामीण की सुविधा के लिये बनी सड़के दम तोड़ रही है ।

खनिज माफियाओं के ओवरलोड डंपरों से सड़को के परखच्चे उड़े - Seoni News

स्टेट हाईवे के साथ प्रधानमंत्री सड़के हो रही बर्बाद

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से गुजर रहे ओवरलोड डंपर, खनिज का बड़ी मात्रा में अवैध परिवहन कर रहे है और यह अवैध परिवहन स्टेट हाइवे और ग्रामीण सड़कों से हो रहा है जिससे सड़के टूटी रही है, रोज रोज सैकड़ो रेत से भरे डंपर निकलते हैं। नगर की मुख्य सड़क से वाहन तेज रफ्तार से दौड़ाए जा रहे हैं। ओवरलोड डंपरों से हादसों का अंदेशा बना रहता है। डंपरों के ओवरलोड होने के कारण स्टेट हाइवे सहित गांवों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
मंडला जिले की रेत खदानों से ओवरलोड होकर डंपर शहर आ रहे हैं। रेत से भरे हुये ओवरलोड डंपर तेजी से निकलते है ओर उनकी रेत भी उड़कर सड़को पर बिखरती है । इसके चलतेे दो पहिया वाहन फिसलकर हादसे का शिकार भी हो रहे है। खनिज संपदा का अवैध परिवहन कर रहे ओवरलोड डंपर घंटों केवलारी में खड़े रहते हैं। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।

शासन के आदेश हवाा में उड़ रहे

बीते दिनों प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन खनिज विभाग भोपाल द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग दिनांक 11.05.2024 में दिये गये निर्देश एवं अवर सचिव, म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल का पत्र क्रमांक/274/2766/2020/12/1 भोपाल ) द्वारा आदेश में खनिज परिवहन हेतु संलग्न वाहनों द्वारा भार क्षमता से अधिक परिवहन न किये जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है । जिसमें कहा गया है की संबंधित अधिकारियों को ओवरलोड डंपरों और अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाये, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। बताया जाता है कि लगातार खनिज संपदा का अवैध परिवहन हो रहा है और मंडला, नैनपुर, केवलारी सहित अन्य क्षेत्रों से बेरोक टोक खनिज माफिया व्यापार कर रहे है परंतु संबंधित अधिकारियों की चुप्पी जनता में कानून के राज के संबंध में संदेश उत्पन्न करता है और लगता है कि राजनैतिक संरक्षण और हिस्सेदारी की भेंट चढ़ रहे है शासन के आदेश और नियम कानून ।

खनिज माफियाओं के ओवरलोड डंपरों से सड़को के परखच्चे उड़े - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!