छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

धान उपार्जन 01 दिसम्बर से 65 उपार्जन केन्द्रों में होगी खरीदी

सिवनी यशो:- जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान उपार्जन 01 दिसम्बर 23 से 19 जनवरी 2024 तक किया जाना है। जिले में समर्थन मूल्य में धान उपार्जन के लिए पंजीकृत 62790 कृषकों से धान खरीदी के लिए जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा उपरांत कुल 65 धान खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों से उपार्जन का कार्य सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) प्रात: 08 बजे से शाम 08 बजे तक किया जाएगा तथा तौल पर्ची शाम 06 बजे तक जारी की जाएगी। किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग www.mpeuparjan.nic.in  पर की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी स्रूस् के माध्यम से कृषक के मोबाईल पर प्रेषित की जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/ सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोबाईल /एमपी ऑनलाईन / सीएसीसी/ ग्राम पंचायत/ लोक सेवा केन्द्र/ इंटरनेट कैफे/ उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। स्लॉट बुकिंग हेतु कृषक के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाईल पर ओटीपी प्रेषित किया जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!