सिवनी

चलती ट्रेन से गिरने से सिवनी निवासी छात्रा की दर्दनाक मौत   

Seoni 05 June 2025
सिवनी यशो:-  यह घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। 21 वर्षीय गुंजन शिवेदी की इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश के दौरान हुई दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही यह होनहार युवती अपने सपनों को साकार करने के रास्ते पर थी, लेकिन एक क्षण की चूक ने उसकी जिंदगी छीन ली।
गुंजन अपनी सहेली रिषु के साथ इंदौर-जबलपुर ट्रेन से सिवनी लौट रही थी। जैसे ही ट्रेन चली, रिषु तो चढ़ गई, लेकिन गुंजन जब उसका हाथ पकड़कर चढऩे लगी, तो पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई।
यह घटना न केवल गुंजन के परिवार के लिए, बल्कि पूरे सिवनी नगर के लिए एक गहरा आघात है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा का इस तरह असमय जाना समाज के लिए भी एक क्षति है।
गुंजन का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
यात्रियों से अनुरोध: कृपया चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने की कोशिश न करें। एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। जीवन अमूल्य है, इसकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!