सिवनी
छपारा में पाकिस्तान का पुतला जलाया, दिवंगतो को दी श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा प्रगट किया
Seoni 24 April 2025
छपारा यशो:- 22 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे हुआ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 28 सैलानियों की घटना से जहां सारा देश स्तब्ध है वहीं निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं उससे देशवासियों में आक्रोश है मंगलवार को हुई इस घटना पर 23 अप्रैल को देर शाम 7.30 बजे नगर के बस स्टैंड परिसर में नगर के सामाजिक संगठनों एवं नगर वासियों ने अपना विरोध जताया ।
हाथों में आतंकियों के पोस्टर लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए पाकिस्तान का पुतला जलाया गया एवं बस स्टैंड परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय जनों ने दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना सभा में मृतकों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




